बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश के 18 जिलों के 33 जगहों पर झमाझम बारिश हुई है। शनिवार को भी कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, शनिवार से राज्य में मॉनसून संबंधी गतिविधियों में कमी आने वाली है। रविवार से पांच दिनों तक बारिश के लिए वातावरण में अनुकूल नहीं है। ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी से उमस और गर्मी बढ़ सकती है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को किशनगंज, अररिया, सुपौल, सीतामढ़ी, पश्चिम चंपारण, पूर्णिया व मधुबनी जिलों में अति भारी बारिश की आशंका है। वहीं, पूर्वी चंपारण, शिवहर, समस्तीपुर, कटिहार, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पटना, सारण, नालंदा, बेगूसराय में भारी बारिश के आसार हैं। उत्तर बिहार के अधिकतर जिलों में और दक्षिण-मध्य व दक्षिण-पूर्व भाग के जिलों में अनेक स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार मधुबनी, मधेपुरा, सुपौल, खगड़यिा एवं पूर्वी चंपारण में अति भारी और पटना, पूर्णिया, मुंगेर, अररिया, बेगूसराय, वैशाली, कटिहार, गोपालगंज, समस्तीपुर और नालंदा जिले में शुक्रवार भारी बारिश हुई। वहीं हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा राज्य के दक्षिण-पश्चिम भाग के जिलों में हुए। इस दौरान मधुबनी के पंडौल में 138.8, मधेपुरा में 128.6, पूर्वी चंपारण जिले के ललबेगिया घाट में 116.4, पटना के बिहटा में 100.8, सुपौल के राघोपुर में 99.2, पूर्णिया के अमौर में 87.2, पूर्णिया के जलालगढ़ में 86.4 मिमी बारिश हुई।
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर बिहार लौटने वाले यात्रियों की संख्या…
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…