Samastipur

शाहपुर पटोरी स्टेशन पर आज से जनहित एक्सप्रेस का ठहराव, हरी झंडी दिखाकर मंत्री ने किया रवाना

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- पाटलिपुत्र से सहरसा तक जाने वाली जनहित एक्सप्रेस का ठहराव मंगलवार से शाहपुर पटोरी स्टेशन पर भी होने लगा। इस ठहराव का उद्घाटन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने समारोह पूर्वक किया। उन्होंने ठहराव के बाद हरी झंडी दिखाकर गाड़ी को बरौनी के लिए रवाना किया। 13205 आप एवं 13206 डाउन जनहित एक्सप्रेस के ठहराव से पटोरी और इसके आस-पास के लोगों की काफी समय से लंबित मांग पूरी हो गई।

इस उद्घाटन समारोह में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के साथ मोहिउद्दीन नगर के विधायक राजेश कुमार सिंह, सोनपुर के डीआरएम नीलमणि, डीईएन कोऑर्डिनेटर इंद्रेश कुमार, सीनियर डीसीएम प्रसन्न कात्यायन, सीनियर डीओएम इम्तेयाज आलम, डीएससी अनिरुद्ध चौधरी, सीनियर डीएसपीइ अभिषेक कुमार मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों में खुशी की लहर :

शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन पर जनहित एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। बताते चलें कि हाजीपुर और बरौनी जंक्शन की दूरी 88 किलोमीटर है, 88 किलोमीटर की दूरी के बीच मात्र एक स्टेशन यानी वैशाली जिले के महनार रेलवे स्टेशन पर उक्त ट्रेन का ठहराव था, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

3 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

13 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

13 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

16 घंटे ago