Samastipur

रोसड़ा और सरायरंजन में CSP संचालक से हथियारबंद अपराधियों ने 2-2 लाख रुपये लूटे, SP के छुट्टी पर जाते ही समस्तीपुर में हत्या और लूट की वारदात बढ़े

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर में पुलिस कप्तान के छुट्टी पर जाते ही अपराधी फिर से सक्रिय हो गये है। सोमवार को बंगरा थाना क्षेत्र में हत्या, दलसिंहसराय में व्यवसायी से लूट, पूसा थाना क्षेत्र के ई-कार्ट कूरियर कंपनी के डिलीवरी बॉय से लूट, हसनपुर थाना क्षेत्र में वृद्ध व्यक्ति को चकमा देकर छिनतई के बाद मंगलवार को रोसड़ा में फिर से एक लूट की वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया है। इसके अलावा सरायरंजन थाना क्षेत्र में भी SBI ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मी से हथियारबंद अपराधियों ने 2 लाख रुपये और लैपटॉप लूट लिये।

रोसड़ा की घटना को लेकर बताया गया है कि मंगलवार को थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप हथियारबंद अपराधियों ने सीएसपी संचालक से 2 लाख रुपये लूट लिये। पीड़ित की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथि गांव निवासी मो. इकबाल के रूप में की गई है।

बताया गया है वह रोसड़ा थाना क्षेत्र के गांधी चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया से 2 लाख रुपये निकाल कर बाइक से विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथि गांव जा रहा था, तभी घात लगा बैठे बदमाशों ने सुनसान स्थान पर हथियार के बल पर सीएसपी संचालक को रोककर पैसे लूट लिये और वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रोसड़ा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। रोसड़ा थानाध्यक्ष ने बताया कि आसपास सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

21 सेकंड ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

7 मिनट ago

विद्यापतिधाम रेलवे परिसर में चला बुलडोजर, अतिक्रमण पर रेल पुलिस बल की हुई कार्रवाई

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाल] : पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर - बछवाड़ा रेलखंड पर अवस्थित…

40 मिनट ago

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

12 घंटे ago