Samastipur

सरायरंजन में आज अहले सुबह शादी समारोह से लौट रहे स्कूटी सवार बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, दूसरा घायल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के घटहो ओपी क्षेत्र अंतर्गत खजूरी चौक पर मंगलवार की अहले सुबह हुई सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से जख्मी है। जख्मी का इलाज शहर के ही एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान सरायरंजन प्रखंड के खजुरी निवासी 60 वर्षीय रामचंद्र महतो के रूप में की गई है। वहीं जख्मी रामविलास महतो बताए गए हैं।

परिजनों ने बताया कि दोनों व्यक्ति विद्यापतिनगर प्रखंड के मधेपुर गांव में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गए थे। शादी समारोह समाप्त होने के बाद मंगलवार की सुबह स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान खजुरी चौक पर किसी वाहन की चपेट में आने से दोनों बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घटना के बाद परिजनों द्वारा जख्मी हालत में दोनों बुजुर्गों को समस्तीपुर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। सदर अस्पताल में ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉक्टर संतोष कुमार झा ने जख्मी रामचन्द्र महतो को मृत घोषित कर दिया।

वही दूसरे जख्मी की हालत गंभीर होने के कारण निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि जख्मी दूसरे व्यक्ति का इलाज शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है। इधर बुजुर्ग की मौत होने की सूचना मिलते ही परिजनों कोहराम मच गया। सदर अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

2 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

3 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

3 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

4 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

6 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

14 घंटे ago