समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

विवाहिता की ह’त्या कर शव को बूढ़ी गंडक नदी किनारे दफनाया, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाए ह’त्या के आरोप, समस्तीपुर-रोसड़ा पथ किया जाम

IMG 20221030 WA0004

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरदीवा गांव में बुधवार को ससुराल वालों के द्वारा एक विवाहिता की गलाघोंट कर हत्या के बाद शव को बूढ़ी गंडक किनारे ढाब में दफना दिया गया। मायके वालों को जब सूचना मिली तो करीब चार से पांच घंटे खोजबीन के बाद शव को खोज निकाला। शव मिलने के बाद बुधवार की देर शाम लोगों ने शव के साथ समस्तीपुर-रोसड़ा पथ को जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

घटना के संबंध में बताया गया है कि बल्हा चकमेहसी के राम प्रसाद पासवान की पुत्री राधा की शादी 13 वर्ष पहले मोरदीवा पंचायत सुनील पासवान के पुत्र मुन्ना पासवान से हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही दोनों के संबंध अच्छे नहीं रहे। मुन्ना नशे का आदी है। जिस कारण वह पत्नी से हमेशा मारपीट किया करता है। जिस कारण उसकी पत्नी ज्यादातर समय मायका में ही रहती थी।

IMG 20230522 WA0020

IMG 20230604 105636 460

राधा के बहन का कहना है कि गत शुक्रवार को पंचायत के बाद उसकी बहन राधा अपने ससुराल पहुंची थी। लेकिन, पुन: उसके साथ उसका पति और परिवार के लोगों ने मारपीट की। आज दोपहर सूचना मिली कि उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी गई है। और शव को नदी किनारे दफना दिया गया है। जिसके बाद लोग पहुंच कर शव की खोज करने लगे। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी साथ दिया। काफी मशक्कत के बाद शव को बरामद किया गया।

Sanjivani Hospital New Flex 2023 Bittu G

शव मिलने के बाद आक्रोशित मायके वालों ने शव के साथ मोरदीवा के पास समस्तीपुर -रोसड़ा पथ को जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना पर मुफस्सिल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर लोगों ने सड़क जाम खत्म किया।

IMG 20230701 WA0080

बाद में मुफस्सिल पुलिस के हस्तक्षेप पर लोगों ने सड़क जाम समाप्त किया। पुलिस ने शव को जब्त कर रात करीब 9:30 बजे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सड़क जाम की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

IMG 20230324 WA0187 01

IMG 20230606 WA0083

IMG 20230620 WA0060

IMG 20230416 WA0006 01

20201015 075150