Samastipur

विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति की जिला स्तरीय बैठक आयोजित, नये सदस्यों को जोड़ने पर दिया गया बल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति समस्तीपुर के जिला सचिव मंडल की बैठक शहर के मोहनपुर रोड स्थित बलिराम भगत महाविद्यालय के सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष शत्रुघ्न शर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के प्रदेश महासचिव शिवपूजन ठाकुर एवं प्रदेश के मुख्य संरक्षक राम भरोश शर्मा ने भाग लिया।

प्रदेश महासचिव शिव पूजन ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा की यह संस्था सदस्यता आधारित संगठन है। सभी प्रखंड एवं सचिव से अनुरोध किया की नये सदस्यों को जोड़े एवं जो सदस्य पहले से जुड़े है उनसे नवीकरण कराए तभी जाकर भवन निर्माण एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड श्रम विभाग से लाभ मिल पाएगा।

मुख्य संरक्षक राम भरोश शर्मा ने कहा कि 30 जुलाई 2023 को श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में होने वाली अतिपिछड़ा समाज के सम्मेलन में पूरे बिहार से सैकड़ों के तादात में बढ़ई जाति के लोग जा के राजनीतिक पार्टी को अपना दम दिखाए ताकि राजनीतिक पार्टी को ये लगे की इस जाति को भी राजसत्ता में हिस्सेदारी मिले। बैठक में जिला सचिव राहुल रमन, जिला कोषाध्यक्ष लालबाबू शर्मा, सहायक सचिव हरिश्चंद्र शर्मा, हरेकृष्ण शर्मा, धर्मनाथ शर्मा, ब्रज किशोर शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

60 मिनट ago

यह कैसा जुनून! चलती ट्रेन में रील्स बना रही छात्रा गंगा नदी में गिरी; नाविकों ने फिर ऐसे बचाई लड़की की जान

चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…

7 घंटे ago

युवक ने स्कूल से घर लौट रही दो बच्चियों को बहला-फुसलाकर ई-रिक्शा से समस्तीपुर लाया, लोगों की सतर्कता से सकुशल मिलीं

समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…

17 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को ठोकर मारकर बाइक सवार फरार, अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौ’त

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक…

18 घंटे ago

हड़ताल के बीच 5 CO, RO का इस्तीफा मंजूर; 3 महिला और 2 पुरुष अफसरों ने छोड़ी नौकरी

बिहार में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इस बीच राजस्व…

18 घंटे ago