Samastipur

विद्यापतिनगर में पूर्व सांसद आनंद मोहन का ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत, कहा- वोट के लिए धामिर्क उन्माद फैलाया जा रहा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- विद्यापतिनगर प्रखंड के हरपुर बोचहा में पूर्व सांसद आनंद मोहन का क्षत्रिय समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। मोहिउद्दीननगर जाने के क्रम में हरपुर बोचहा चौक के समीप शिव पार्वती हनुमान मंदिर के पास बुधवार को पूर्व सांसद आनंद मोहन का लोगो ने पाग, चादर, माला व तलवार भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर आनंद मोहन ने कहा कि आज वोंट के लिए वर्गों में धर्मों में अलग अलग बांटा जा रहा है। धार्मिक उन्माद फैलाया जा रहा है। समाज को एकता में रखने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि आपलोगों ने मेरे जेल में रहते जो प्यार प्रेम व समर्थन दिया है, उसका हम आभारी है। उन्होंने कहा कि मैं उस गुनाह की सजा काट रहा था जो गुनाह मैन किया ही नही। फिर से साजिश रची जा रही है। आपलोग पहचानिए ये कौन लोग है जिन्हें आनंद मोहन के निकलने से दर्द हो रहा है। उन्होंने आगामी 23 नवंबर को पटना में एक बड़ी रैली में शामिल होने आमंत्रण दिया। स्वागत करने वालों में प्रो. गौतम त्रिवेदी, प्रो. संजीव कुमार सिंह, आशुतोष कुमार सिंह उर्फ छोटा बाबू, ललन कुमार सिंह, संजय सिंह, जगरनाथ कुंवर, उमेश सिंह, सुजो सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

4 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

14 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

14 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

17 घंटे ago