Bihar

बिहार: प्रेमिका के पिता ने दी क्रूर मौत, प्राइवेट पार्ट काटा फिर सिर किया धड़ से अलग, युवक के दोस्‍त को ही दी थी सुपारी

बेगूसराय पुलिस ने मटिहानी थाना क्षेत्र के 15 वर्षीय किशोर सूरज हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा हो गया है। प्रेमिका के पिता ने सूरज की हत्या के लिए उसके दोस्त रोहित को मोहरा बनाया था। रोहित के पिता को इसके लिए तीन लाख रुपये सुपारी दी गई थी।

पुलिस के मुताबिक, दोस्त ने ही फोनकर सूरज को बांध पर बुलाया। जब वह मौके पर पहुंचा तो उसे बेरहमी से मार डाला। हत्या से पहले सूरज के साथ क्रूरता की सारी हदें लांघी दी गई। स्वजन शराब, स्मैक समेत अन्य नशा कराने और हत्या के पहले गुप्तांग तक काटे जाने की बात बता रहे हैं। इधर सूरज के शव बरामदगी के 30 घंटे बाद भी पोस्टमार्टम नहीं हो सका है।

मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार

एसपी योगेंद्र कुमार ने बुधवार बताया कि पुलिस टीम को हत्या में प्रयुक्त रस्सी, शव ठिकाने लगाने में प्रयोग की गई कार और मृतक का मोबाइल व गमछा समेत अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। भागलपुर से एफएसएल टीम ने घटनास्थल से अन्य साक्ष्य जमा किए हैं।

पुलिस ने प्रेमिका के पिता अमित कुमार, सिहमा निवासी रामाधार सिंह और उसके बेटे रोहित कुमार, कार मालिक रिफाइनरी ओपी क्षेत्र के मकरदही निवासी मंटून कुमार, कार चालक सिंघौल ओपी क्षेत्र के मनोज महतो को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

सूरज की कॉल डीटेल के आधार पर पकड़ाया रोहित

एसपी ने बताया कि पांच दिन से लापता सूरज की कॉल डिटेल के आधार पर उलाव स्थित चिमनी के पास से रोहित को पकड़ा गया। सख्ती से पूछताछ करने और उसकी निशानदेही पर शव बरामद करते हुए हत्या में संलिप्त चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने हत्या और शव ठिकाने लगाने में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

प्रतिशोध की आग में जल रहा था प्रेमिका का पिता

अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया है कि कुछ महीने पहले सूरज द्वारा गांव के ही अमित कुमार की बेटी को भगाने के प्रतिशोध में प्रेमिका के पिता अमित कुमार ने हत्या की साजिश रची थी। प्रेमिका के पिता ने सूरज को घर से बुलाने और हत्या में सहयोगी बनाने के लिए रोहित के पिता रामाधार सिंह को तीन लाख रुपया सुपारी दी थी।

शव ठिकाना लगाने में प्रयुक्त कार भी संदिग्ध पाई गई है। कार पर पुलिस और आर्मी का स्टीकर लगा है। आशंका है कि बरामद कार अन्य अवैध धंधे में प्रयुक्त की जाती रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

4 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

7 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन महिला सिपाही बैरक के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी, ठेकेदार पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…

7 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में एलुमनी इंटरैक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…

9 घंटे ago

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

19 घंटे ago