Samastipur

विभूतिपुर में विवाद की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम पर हमला, जख्मी हालत में ASI का चल रहा इलाज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया घाट के समीप गुरुवार शाम एक विवाद की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस टीम पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। जिसमें एएसआई उपेन्द्र कुमार जख्मी हो गए। जिसे आनन-फानन में पुलिस टीम ने एएसआई को विभूतिपुर सामुदायिक स्नास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक शक्तिनाथ ने उनका प्राथमिक उपचार किया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सिंघिया घाट वार्ड संख्या-5 निवासी दिनेश राम के पुत्र आदर्श कुमार ने मुर्गा दाना के लिए अरुण चौक स्थित एक डीलर को ऑर्डर दिया था। मुर्गा दाना लाने के लिए गांव में ही घरजमाई बनकर रह रहे जुगाड़ गाड़ी चालक कृष्ण मुरारी उर्फ मुरारी गया था। जो मुर्गा दाना लाकर ऑर्डर देने वाले के घर पहुंचा। दाना की दो बोरी उतारते हीी किराया को लेकर चालक और ऑर्डरकर्ता के बीच विवाद हो गया। जिसपर चालक दाना लेकर अपने घर चला गया। इसके बाद मुर्गी दाना वाले चालक के घर पहुंचा। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस के 112 पर कॉल कर दी।

इस सूचना पर एएसआई उपेन्द्र कुमार, कांस्टेबल अंजली कुमारी और चालक नरेन्द्र प्रसाद सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपित को खदेड़ कर पकड़ने का कोशिश किया। जिसपर चालक भागने के क्रम में गिरकर जख्मी हो गया। उसका उपचार स्थानीय स्तर पर पुलिस करवा रही थी। तभी युवक फिर भागने लगा। पुलिस द्वारा खदेड़ कर उसे पकड़ने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस पर ईंट चला दी। ईंट एएसआई उपेन्द्र कुमार के सिर पर लगी और वे लहुलुहान हो गए।

वहीं मामले को लेकर थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक चालक द्वारा पुलिस पर हमला की सूचना मिली है। चालक थोड़ा मंदबुद्धि टाइप का बताया गया है। जख्म का उपचार सीएससी में कराया गया है घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

छोटी उम्र में प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को आज सीएम नीतीश करेंगे सम्मानित

समस्तीपुर जिले के ताजपुर से निकलकर क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी…

56 मिनट ago

होली मिशन हाई स्कूल समस्तीपुर के संस्थापक की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि पूर्वक मनी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की 26वीं…

3 घंटे ago

पूर्व अंचलाधिकारी प्रिंस राज बर्खास्त, मैट्रिक के जाली सर्टिफिकेट पर नौकरी हासिल करने पर कार्रवाई

बिहार सरकार ने जाली और कूटरचित शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी सेवा प्राप्त…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के डॉ. निखिल आनंद गिरि T-20 विश्व कप में करेंगे आकाशवाणी से आधिकारिक कमेंट्री

समस्तीपुर : जिले के सोनवर्षा चौक निवासी एवं मौलाना मजहरुल हक अरबी फ़ारसी विश्वविद्यालय, पटना…

13 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बस की ठोकर से साइकिल सवार जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को…

13 घंटे ago

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर SDO के साथ की बैठक

समस्तीपुर : समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर एसडीओ दिलीप कुमार के…

16 घंटे ago