Bihar

हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच रिपोर्ट में खुलासा, भाजपा नेता विजय सिंह की मौत लाठीचार्ज से नहीं बल्कि हृदय रोग की वजह से हुई

जहानाबाद के दिवंगत बीजेपी नेता विजय सिंह की मौत लाठीचार्ज में नहीं बल्कि हर्ट अटैक के चलते हुई है. इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि दिवंगत बीजेपी लीडर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. उसमें उनकी मौत की वजह लाठीचार्ज नहीं बल्कि हृदयाघात है. जिलाधिकारी ने बताया कि उनकी मौत से संबंधित पोस्टमार्टम रिपोर्ट पीएमसीएच द्वारा मुहैया कराई गई है. मौत के कारणों की सटीक जानकारी के लिए संस्थान द्वारा हिस्टोपैथोलॉडिकल जांच भी कराई गई है.

‘हृदय गति रुकने से हुई विजय सिंह की मौत’:

पूरी विवेचना के बाद मेडिकल बोर्ड द्वारा मंतव्य दिया गया है कि विजय सिंह की मौत का कारण लाठीचार्ज नहीं बल्कि हृदय रोग और उससे जुड़ी जटिलता है. वैसे भी सीसीटीवी फुटेज, उनके साथी के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट होता है कि विजय सिंह की मौत डाकबंगला पर लाठीचार्ज के दौरान नहीं हुई थी. सीसीटीवी से यह स्पष्ट हुआ था कि विजय सिंह के साथ बेहोशी की घटना 13 जुलाई को 13:22 से 13:27 के बीच छज्जूबाग क्षेत्र में ही हुई थी.

13 जुलाई को हुआ था लाठीचार्ज :

बीजेपी ने बिहार विधानसभा मार्च निकाला था, उसी दौरान पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया. बीजेपी के विधायकों, सांसदों और कार्यकर्ताओं को पीटा गया. इसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ. बीजेपी की ओर से बताया गया कि सांसद जनार्दन सिग्रीवाल समेत 771 कार्यकर्ता जख्मी हुए हैं. कई को गंभीर चोट आई थी. उसी लाठीचार्ज की वजह से विजय सिंह की भी मौत हुई थी.

बीजेपी की केंद्रीय जांच टीम की रिपोर्ट :

बीजेपी की केंद्रीय जांच टीम की रिपोर्ट में 771 घायलों की सूची जेपी नड्डा को सौंपी थी. इसमें टीम ने बताया कि लाठीचार्ज के अलावे कई लोग भगदड़ में गिरकर जख्मी हुए थे. ऐसी ही एक भगदड़ में जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय सिंह की मौत हुई थी. जबकि, पटना लाठीचार्ज की जांच रिपोर्ट में इस बात का जिक्र भी किया गया था कि प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने की पुलिस की मंशा पहले से तय थी. इतना ही नहीं कार्रवाई के दौरान पुलिस मैनुअल को भी फोलो नहीं किया गया.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

12 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

12 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

14 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

16 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

20 घंटे ago