Samastipur

RTPS काउंटर पर कर्मी रहते हैं नदारद, ताला लटके रहने के कारण केंद्र पर लोगों का नहीं हो रहा है कार्य

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर :- प्रखंड के पतैली पूर्वी पंचायत सरकार भवन पर बने आरटीपीएस काउंटर पर कार्य के समय भी ताले लटकते नजर आते हैं। यहां ड्यूटी पर तैनात कर्मी पंचायत से नदारद रहते हैं। वहीं इसको लेकर जिम्मेदार पदाधिकारी इस सवाल पर बच-बचाकर निकलने का प्रयास करते हैं। जबकि प्रखंड के अधिकांश पंचायतों में बने आरटीपीएस केंद्र की स्थिति ऐसी बनी हुई है।

इस कारण आरटीपीएस पर होने वाले छोटे-छोटे कार्यों को लेकर लोगों को मजबूरन प्रखंड मुख्यालय जाना पड़ता है। सोमवार को इसकी पड़ताल को लेकर हम पतैली पूर्वी पंचायत सरकार भवन पहुंचे। दिन के करीब 11 बजे वहां आरटीपीएस काउंटर समेत पंचायत सरकार भवन पर ताले लटकते नजर आए। विकास मित्र से लेकर पंचायत सचिव व अन्य पंचायत कर्मी मौके पर नजर नहीं आए। जबकि पंचायत भवन के साथ ही आरटीपीएस को दिन के 10.30 बजे से लोगों के कार्य को लेकर खोला जाना है। लेकिन कर्मियों के पंचायत में नहीं पहुंचने से सरकार भवन पर ताले लटकते रहते हैं।

आरटीपीएस काउंटर पर मिलती है यह सुविधाएं : 

पंचायत के आरटीपीएस काउंटर पर जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, आय, जाति व आवासीय प्रमाण पत्र बनाने को लेकर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही दाखिल खारिज, समाजिक सुरक्षा पेंशन के आवेदन के अलावा आनलाइन लगान जमा करने की सुविधा मिलती है।

सरकार भवन पर पंचायत के सभी कर्मियों के बैठने की व्यवस्था :

पंचायत में सरकार ने सरकार भवन का निर्माण इसी उद्देश्य के साथ कराया है। ताकि एक छत के लोगों को सभी प्रकार की सुविधा मिल सके। इसमें पंचायत के सरकारी कर्मियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों की बैठने की व्यवस्था है।

कहते हैं बीपीआरओ :

एक साथ कई पंचायत के कर्मियों का तबादला होने बाद में नए कर्मियों ने अपना योगदान दिया है। 1 बजे से प्रखंड में बैठक होने की वजह से लोग पंचायतों में नहीं गए होंगे। बैठक में उपस्थित को लेकर दिशा निर्देश दिए जाएंगे। सुधार नहीं होने पर कार्रवाई किए जाएंगे।

प्रभात रंजन, बीपीआरओ, उजियारपुर

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

5 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

12 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

18 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

20 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

21 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

21 घंटे ago