Samastipur

2 वर्ष पूर्व युवती ने किया था प्रेम विवाह; कल सुबह ससुराल से लौटी और देर शाम में फंदे से लटक कर दे दी जान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/ताजपुर :- समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माधवपुर दिघरूआ गांव में 2 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह करने वाली खुशबू कुमारी ने सोमवार की शाम पंखे से लटक कर जान दे दी। घटना की सूचना पर पहुंची ताजपुर पुलिस ने शव को जब्त पर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। खुशबू गांव के राजेश चौधरी की पुत्री बताई गई है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि खुशबू ने करीब 2 वर्ष पूर्व मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के ढोली गांव के बैजनाथ चौधरी के पुत्र विकास कुमार के साथ उसने प्रेम विवाह किया था। प्रेम-विवाह करने के बाद वह अपने पति विकास के साथ ढोली में रहने लगी।

मायके वालों का आरोप है कि कुछ दिन बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज के लिए उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे, आए दिन उसके साथ मारपीट की जाने लगी। जिससे वह तनाव में रहने लगी। इसी बीच सोमवार की सुबह करीब 9:00 बजे वह ससुराल से मायके लौटी थी। इसके बाद शाम में उसनें पंखे के सहारे फंदे पर लटक कर जान दे दी।

मामले को लेकर ताजपुर थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। अभी परिवार के लोगों ने आवेदन नहीं दिया। आवेदन मिलने पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

23 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago