Bihar

बिहार: चंद सेकेंड में 10 साल के बच्चे ने बैंक से उड़ाए लाख रुपये, CCTV में महिला संग भागते हुए कैद, हैरान कर देगा ये मामला

बिहार के बक्सर जिले के नगर थाना क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की एक शाखा के चोरी की हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सोमवार को बैंक के एक कैश काउंटर से एक महिला ने 10 साल के एक बच्चे का इस्तेमाल कर लाख रुपये उड़ा लिए। बताया जाता है कि काउंटर पर 10 साल के एक लड़के ने कथित तौर पर एक लाख रुपये चुरा लिए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस मामले में पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से महिला और बच्चे की पहचान करने में जुटे हैं।

‘नाबालिग बच्चे ने कैश काउंटर पर रखे एक लाख रुपये चुरा लिए’

नगर थाना पीएनबी शाखा के मुख्य शाखा प्रबंधक अनुप कुमार ने पत्रकारों को बताया, ‘घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजकर 45 मिनट पर हुई। एक महिला 10 साल के लड़के के साथ बैंक की शाखा में दाखिल हुई। सीसीटीवी फुटेज की प्रारंभिक जांच से पता चला कि बैंक के अंदर प्रवेश करने के बाद महिला बैंक कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। जब कैशियर बैंक के दूसरे कर्मचारी से मिलने उनके चैंबर में गया तो चंद सेकेंड में नाबालिग बच्चे ने कैश काउंटर पर रखे एक लाख रुपये चुरा लिए। सीसीटीवी फुटेज में दोनों संदिग्ध एक साथ भागते दिखे।’

पुलिस ने मामले में जांच शुरू की: थानाध्यक्ष

पत्रकारों से बात करते हुए नगर थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने कहा, ‘हमें इस संबंध में पीएनबी शाखा के प्रबंधक से एक शिकायत मिली है। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है और बैंक के अंदर और बाहर लगे सभी सीसीटीवी के फुटेज की जांच की जा रही है। हम शाखा की महिला खाताधारकों के बारे में भी विवरण एकत्र कर रहे हैं।’

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

5 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

11 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

12 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

14 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

14 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

14 घंटे ago