Samastipur

शिवाजीनगर से होकर गुजरने वाली मृत बागमती नदी के तटबंध पर बनेगी पक्की सड़क, जल संसाधन मंत्री ने किया निरीक्षण

तस्वीर : फाइल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर, शिवाजीनगर एवं रोसरा प्रखंड को जोड़ने वाली मृत बागमती नदी का जीर्णोद्धार किए जाने की संभावना है। इस पर खानपुर के गुदारघाट से शादीपुर तक सड़क निर्माण किया जाएगा। इसको लेकर जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कार्यपालक अभियंता को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मृत बागमती नदी के तट पर पक्की सड़क निर्माण होने से लाखों लोगों की आबादी के साथ ही व्यवसायियों को भी आवागमन की सुविधा में आसानी होगी।

इसको लेकर जल संसाधन मंत्री संजय झा के द्वारा मृत बागमती तटबंध के पूर्वी भाग गुदारघाट से शादीपुर घाट तक तटबंध का निरीक्षण किया गया। इसके बाद बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल कार्यालय हथौड़ी का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्रमंडलीय कार्यालय पहुंचकर वहां उपस्थित वरीय एवं कनीय अभियंताओं को दिया कई दिशा निर्देश।

उन्होंने कहा जीरो ग्राउंड पर आकर निरीक्षण का कार्य किया गया है। शीघ्र ही नदी के तटबंध पर 4 किलोमीटर में पक्की सड़क का निर्माण किया जाएगा। मृत बागमती नदी का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा। जिससे इस इलाके के लोगों को आवाजाही में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा मृत बागमती नदी का भी होगा जीर्णोद्धार। उन्होंने कहा बाढ़ से पूर्व तटबंध युद्ध स्तर पर निरीक्षण का काम हो रहा है।

खतरे वाले स्थान पर तटबंध को बाढ से पूर्व दुरुस्त किया जाएगा। इसको लेकर विभागीय अभियंताओं की टीम पूरी तत्परता के साथ काम पर लगे हुए हैं। मौके पर वारिसनगर विधायक अशोक कुमार मुन्ना, प्रखंड जदयू अध्यक्ष किशोरी प्रसाद सिंह, खानपुर जदयू प्रखंड अध्यक्ष नारायण सिंह, जिला पार्षद स्वर्निमा सिंह, रविंद्र चौधरी, लाल देव महतो आदि थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

2 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

3 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

3 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

4 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

10 घंटे ago