समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के एक सरकारी विद्यालय में एक शिक्षिका के द्वारा बच्चों से पैर दबाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो की पड़ताल जब Samastipur Town मीडिया की टीम ने की तो उसकी कुछ अलग ही सच्चाई सामने आई। यह वीडियो सरायरंजन प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरई टोल बथुआ बुजुर्ग की है।
इस वीडियो के संबंध में विद्यालय के बच्चे और अन्य कर्मियों के द्वारा बताया गया कि स्कूल की एक शिक्षिका सुनीला कुमारी की तबियत अचानक बिगड़ गई। शिक्षिका क्लास से निकलते ही चक्कर खाकर अचेत हो गई। जिसके बाद आनन-फानन में स्कूल में उनके सहयोगी शिक्षक और बच्चों की मदद से एक कमरे में लिटाकर उसकी सेवा की जा रही थी। इसी बीच किसी ने छुपकर इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस वीडियो की पड़ताल के बाद जो बातें सामने आई है उसमें मानवीय आधार पर इसे गलत नही ठहराया जा सकता है।
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…
बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…
पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…
नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…