Samastipur

रोसड़ा DSP ने दो अलग-अलग लूटकांडों का किया खुलासा, सहोदर भाई समेत तीन चढ़े पुलिस के हत्थे

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र और बिथान थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों से बाइक और कैश लूटे मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने सहोदर भाई समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। साथ ही लूटी गई बाइक और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद करने में सफलता पाई है।

रोसड़ा के डीएसपी शिवम कुमार ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि हसनपुर थाना क्षेत्र के गंगासागर पुल के पास बदमाशों ने बिथान थाना क्षेत्र के नरपा गांव निवासी नीतीश कुमार यादव से हथियार के बल पर उनकी बाइक छीन ली थी। अनुसंधान के दौरान यह बात सामने आई कि लूट की घटनाओं को सहोदर भाइयों ने अंजाम दिया था।

इसके बाद पुलिस की टीम ने हसनपुर थाना क्षेत्र के शोभेपुरा गांव में छापेमारी कर लूटी गई बाइक बरामद कर ली है। साथ ही इस घटना में शामिल सहोदर भाई दिलखुश कुमार और मन खुश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी ने बताया कि दोनों भाई इस इलाके में लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। इस दौरान पुलिस ने लूट के दौरान प्रयुक्त की गई बाइक भी बरामद करने में सफलता पाई है।

वहीं डीएसपी ने बताया कि बिथान थाना क्षेत्र के बरदौनी गांव के पास बदमाशों ने एक कारोबारी से नगदी मोबाइल और उनकी बाइक छीन ली थी। इस घटना में में शामिल बदमाशों में से पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। जिसके पास से पुलिस ने लूटी गई मोबाइल बरामद की है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान खगड़िया जिले के अलौली बाजार निवासी सलमान के रूप में की गई है।

डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों बदमाश को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। इन बदमाशों की गिरफ्तारी से इस क्षेत्र में होने वाली लूट की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। उधर डीएसपी ने बताया कि लूट के मामले में शामिल अन्य बदमाशों और बाइक की बरामदगी को लेकर पुलिस छापेमारी अभी कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

3 घंटे ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

13 घंटे ago