Samastipur

राशन कार्ड को आधार से जोड़ने में समस्तीपुर जिला पूरे राज्य में तीसरे स्थान पर, विभूतिपुर में सबसे बेहतर कार्य

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- राशन कार्ड से आधार सीडिंग के मामले में जिले ने उपलकब्धि हासिल की है। पूरे राज्य में जिले को तीसरा स्थान मिला है। जिले में 90.73 फीसदी लोगो का राशनकार्ड आधार से सीडिंग करने पर यह उपलब्धि मिली है। सूबे में पहले साथ पर बक्सर व दूसरे स्थान पर शिवहर जिला है। जिले को तीसरा स्थान मिलने पर डीएम योगेंद्र सिंह ने आपूर्ति विभाग को बधाई दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, जिला में 40 लाख 52 हजार 931 राशन उपभोक्ता हैं। इसमें से 36 लाख 77 हजार 202 उपभोक्ता यानि 90.73 फीसदी का आधार उनके राशन कार्ड से लिंक किया जा चुका है। जिले में सबसे बेहतर कार्य विभूतिपुर में हुआ है। यहां 94.50 फीसदी लोगो का आधार सीडिंग कार्य किया गया है। वही सबसे निचले पायदान पर उजियारपुर प्रखंड है। यह 88.33 फीसदी लोगों का ही आधार से सीडिंग कार्य हो सका है।

अब जिन उपभोक्ताओं का आधार राशन कार्ड से नहीं जुड़ा उन्हें जुलाई माह से राशन नहीं दिया जाएगा। समय पर आधार लिंक कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से माइकिंग व मीटिंग कराई गयी थी। वही प्रखंड स्तर पर पदाधिकारी ने बेहतर कार्य किया। सरकार की ओर से बनाई गई नई व्यवस्था के तहत सभी राशन दुकानों में ई पॉश मशीन दी गई थी। जिसके जरिए बायोमेट्रिक आधार पर ही राशन दिया जा रहा था। ऐसे में जिन लोगों के आधारकार्ड राशन कार्ड से लिंक नहीं हुए हैं। उनके लिए अब परेशानियां हो गई हैं।

दूसरे राज्य में भी होंगे राशन से वंचित :

वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत वैसे लोग जिनका आधार उनके परिवार के राशन कार्ड में लिंक नहीं है, उन्हें दूसरे राज्यों में राशन का लाभ नहीं मिल पाएगा। वर्तमान में कई लाभुक परिवार में केवल मुखिया का ही या परिवार के एक-दो सदस्यों का आधार ही लिंक है। जिनका आधार लिंक नहीं है उन्हें राज्य के बाहर भी राशन नहीं मिलेगा।

प्रखंड आधार सीडिंग फीसदी :

उजियारपुर 88.33

सरायरंजन 89.39

मो0नगर 89.44

विद्यापतिनगर 89.51

दलसिंहसराय 89.55

सिंघिया 89.78

समस्तीपुर 89.87

खानपुर 90.23

ताजपुर 90.32

मोहनपुर 90.34

मोरवा 90.37

बिथान 90.68

वारिसनगर 90.89

पटोरी 90.93

कल्याणपुर 91.29

हसनपुर 91.38

शिवाजीनगर 91.85

पूसा 92.23

रोसड़ा 92.53

विभुतिपुर 94.90

बाइट :

जिले में छह प्रखंडो में 20 प्रखंडो में से 13 प्रखंडो में 90 फीसदी आधार सीडिंग का कार्य संपन्न कर लिया गया। वही 7 प्रखंडो में भी बेहतर कार्य हुआ है। इसी के बदौलत जिले का बेहतर रैंकिंग हुआ है।

महबूब आलम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

4 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

6 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

6 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

8 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

8 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

11 घंटे ago