National

बस में आग लगने से 25 लोगों की जलकर मौत, महाराष्ट्र के बुलढाणा में भीषण हादसा

महाराष्ट्र के बुलढाणा में चलती बस में आग लगने से 25 लोगों की जलकर मौत हो गई। भीषण हादसा समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर हुआ। बताया जा रहा कि बस में करीब 32 लोग सवार थे। अचानक ही इसमें आग लगी जिससे लोगों को निकलने का मौका नहीं मिल सका। इस हादसे में 25 लोगों के मौत की खबर है, वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को तुरंत ही बुलढाणा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यवतमाल से पुणे जा रही थी बस

जानकारी के मुताबिक, बस महाराष्ट्र के यवतमाल से पुणे जा रही थी। घटना शनिवार रात करीब दो बजे की है। बुलढाणा पुलिस के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि ने कहा कि बस से 25 शव निकाले गए हैं। बस में कुल 32 लोग यात्रा कर रहे थे। 6-8 लोग घायल हैं। घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में रेफर किया गया है।

समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा

घटना देर रात करीब दो बजे की है। बताया जा रहा कि हादसा ऐसे समय हुआ जब बस में सवार यात्री नींद की आगोश में थे। उन्हें संभलने का मौका ही नहीं मिल सका। आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। फिलहाल घटना कितनी भयानक थी ये बस की हालत देखकर समझा जा सकता है। कैसे आग लगने के बाद अचानक ही पूरी बस पलट गई।

अब तक 25 शव निकाले गए

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। किसी तरह से बस में लगी आग पर काबू पाया गया। तुरंत ही घायलों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस 25 शव निकाले गए हैं। जलकर इनकी मौत हुई है। घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

8 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

8 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

9 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

10 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

17 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

24 घंटे ago