समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल से सेवानिवृत रेलकर्मियों के परिवाद के निष्पादन को लेकर मंथन सभाकक्ष में पेंशन अदालत 2023 आयोजित किया गया। डीआरएम आलोक अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस पेंशन अदालत में मंडल के सेवानिवृत कर्मियों एवं उनके आश्रितों के कुल 13 आवेदन का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।
जिसमें तीन रेलकर्मियों को सातवें वेतन आयोग के तहत पेंशन संशोधन, 03 सेवानिवृत्त कर्मियों को पीपीओ निर्गत किया गया तथा अन्य परिवादों के तहत कुल 06 सेवानिवृत्त कर्मियों एवं उनके आश्रितों के पक्ष में 1,84,515 रुपए का भुगतान भी किया गया। इसका संचालन सीनियर डीपीओ राजीव रंजन ने किया। मौके पर विभिन्न शाखा अधिकारियों के अलावे यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित थे।
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…