Samastipur

समस्तीपुर: युवक ने फोन कर महिला से किया अभद्र व्यवहार, महिला ने भी खरी-खोटी सुनाई तो घर में घुसकर दंपति समेत चार को किया जख्मी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर रुदौली गांव में गांव के ही दो युवक ने एक महिला को फोन कर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। घर के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो युवक अपने सहयोगियों के साथ घर में घुसकर परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। इस घटना में दंपती समेत चार लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस मामले में मुफस्सिल थाने में भी एक आवेदन दिया गया है जिसमें गांव के ही छोटू महतो और सोहन सहनी को आरोपी बनाया गया है। जबकि मारपीट के दौरान जख्मी गणेश सहनी, उदय सहनी एवं उनकी पत्नी धनवंती देवी तथा अजय सहनी का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है।

घटना के संबंध में जख्मी अजय ने बताया कि 4 जुलाई को उनकी भाभी धनवंती देवी के मोबाइल पर गांव के ही छोटू महतो और सोहन महतो ने फोन कर अभद्र व्यवहार किया। जिसपर उनकी भाभी ने भी फोन पर ही उसे खरी-खोटी सुनाई। इस घटना से नाराज होकर दोनों उनके घर आ घुसा और परिवार के लोगों के साथ गाली गलौज करने लगा। जिसके बाद मामले की जानकारी गांव के लोगों को दी गई।

घटना को लेकर गांव में पंचायत का भी आयोजन किया गया। लेकिन युवक नहीं माना जिसके बाद इस मामले में 5 जुलाई को मुफस्सिल थाना में आवेदन दिया गया। बताया गया है कि 6 जुलाई की मध्यरात्रि छोटू और सोहन अपने समर्थकों के साथ पुनः अजय के घर में घुस गया और परिवार के लोगों के साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान जब बीच-बचाव करने उनके पिताजी गणेश आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई।

वहीं भाई और भाभी को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। बाद में हो-हल्ला होने पर जुटे गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर सभी घायलों को देर रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस की टीम को गांव भेजा गया था। इस मामले में गांव के ही 2 लोगों को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 दिन ago