Samastipur

समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर; विधायकों के एक दल से दूसरे दल में जाने का पार्टी समर्थकों पर किसी प्रकार का असर नहीं पड़ेगा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/पटोरी : चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की जन सुराज पदयात्रा समस्तीपुर में दो जुलाई से फिर से शुरू हो गई है। वह राजनीति को लेकर लगातार सभी पार्टियों पर तीखा हमला कर रहें हैं। इसी कड़ी में महाराष्ट्र में कई दिनों से चल रही सियासी उठापटक के बीच प्रशांत किशोर ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया है। क्या असर पड़ेगा और नहीं पड़ेगा इस पर भी उन्होंने अपनी बात कही।

प्रशांत किशोर ने कहा कि विधायकों के एक दल से दूसरे दल में जाने का पार्टी समर्थकों पर किसी प्रकार का असर नहीं पड़ेगा। एनसीपी के कुछ नेता अगर पार्टी को छोड़ दें, तो ऐसा नहीं है कि उनके समर्थक भी पार्टी को छोड़ देंगे। ये मेरा मानना है। समस्तीपुर के पटोरी प्रखंड क्षेत्र में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि हर राज्य की राजनीतिक स्थिति अलग है।

महाराष्ट्र में जो हुआ वह विशेष घटना: प्रशांत किशोर

आगे पीके ने कहा कि बिहार के संदर्भ में जब महागठबंधन बना था, तो इसका राष्ट्रीय राजनीति पर कोई सीधा प्रभाव पड़े ये जरूरी नहीं। महाराष्ट्र में जो हुआ वो वहां की विशेष घटना है। ये सही है या गलत, इस पर महाराष्ट्र के लोगों को निर्णय लेना है।

महाराष्ट्र में क्या हुआ है?

बता दें कि महाराष्ट्र में एनसीपी (NCP) यानी अपनी ही पार्टी से अलग होकर वरिष्ठ नेता अजित पवार (Ajit Pawar) ने मौजूदा प्रदेश सरकार के साथ मिलकर डिप्टी सीएम की कुर्सी संभाली है। उनके साथ पार्टी के आठ अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। अभी एनसीपी पार्टी पर कब्जा को लेकर पार्टी प्रमुख शरद पवार और अजित पवार एक-दूसरे पर कार्रवाई व बयानबाजी कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

30 मिनट ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

2 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

8 घंटे ago