Samastipur

डोमिसाइल नीति लागू करने और शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरुद्ध RNAR कॉलेज परिसर में ABVP ने दिया धरना

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार में शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग लगातार जारी है। मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से शिक्षक बहाली में डोमिसाइल लागू करने की मांग को लेकर शहर के आरएनएआर काॅलेज परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया।

मौके पर धरना को संबोधित करते हुए विभाग सहसंयोजक अनुपम कुमार झा ने कहा कि नीतीश कुमार के शासनकाल में हर वैकेंसी में अभ्यर्थियों को धरना देने की नौबत आ गई है। 2 दिन पूर्व शिक्षक अभ्यर्थियों के ऊपर जिस प्रकार लाठीचार्ज हुआ है, महिला अभ्यर्थियों के ऊपर भी लाठी चली है। इसी विरोध में और शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति को लागू करने की मांग को लेकर यह धरना दिया जा रहा है।

डोमिसाइल नीति को हटाना बिहार के युवाओं के सपनों पर कुठाराघात है एवं उनके साथ विश्वासघात है। शिक्षक बहाली प्रक्रिया के बीच में डोमिसाइल नीति को बदलना तकनीकी रूप से गैरकानूनी है। इससे बिहार के बच्चों के लिए अवसर की कमी हो जाएगी। शिक्षा मंत्री इसके पीछे जो तर्क दे रहे हैं वह बिहार का अपमान है। शिक्षा मंत्री को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े अनुकूल पाठक ने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जब विपक्ष में थे तो चिल्ला चिल्ला कर कहते थे कि सरकार में आने पर 10 लाख रोजगार देंगे, लेकिन सरकार में आते ही सब कुछ उलट कर रहे हैं। वैकेंसी में पहले से डोमिसाइल नीति लागू थी और अब डोमिसाइल खत्म कर दी गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र संघर्ष करना जानती हैं। संघर्ष करके शिक्षक बहाली में डोमिसाइल लागू करा कर रहेंगे।

मौके पर नगर मंत्री सुभम कुमार, प्रिंस कुमार, विक्की चौधरी, संजय कुमार यादव, प्रिंस झा, निखिल ठाकुर, अभिषेक कुमार, मनीष चौधरी, अभिनंदन कुमार झा, निक्कू आर्य, आदर्श झा, संध्या राज, माही राज, मनीषा कुमारी, दिव्या भारती, स्तुति राज, पुष्पा कुमारी, शालिनी भारती, इमा इशरत, नेहा राय, कुमारी सुनीता गुप्ता, अमन कुमार, प्रतीक ठाकुर, प्रशांत झा, सुजीत मिश्रा, मोहम्मद जुबरैल, अंशु चौधरी, अभिषेक कोहली, चंदन याजी समेत अन्य उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

44 मिनट ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

50 मिनट ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

3 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

9 घंटे ago