Samastipur

समस्तीपुर नगर थाना के पास ई-रिक्शा पर सवार महिला से डेढ़ लाख रुपये का जेवर छीना, पुलिसिया गश्ती पर सवाल! 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर थाना के सामने ओवरब्रिज पर दिनदहाड़े महिला गैंग द्वारा ई-रिक्शा पर सवार एक महिला से डेढ़ लाख के जेवर की छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया। घटना 12 जुलाई की बतायी गई है। इसको लेकर नगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड आजाद नगर निवासी संदीप कुमार कर्ण की पत्नी अल्पना सिन्हा के द्वारा नगर थाने में आवेदन दिया गया है।

आवेदन में उन्होंने बताया है कि 12 जुलाई को वह मगरदही घाट जाने के लिए बीआरबी कॉलेज के पास एक ई-रिक्शा पर सवार हुई। थोड़ी देर बाद चार-पांच महिलाएं जबरन ई-रिक्शा में सवार हो गईं। उनके पास एक छोटा सा बच्चा भी था। ई-रिक्शा जब शहर के ओवरब्रिज पर नगर थाना के सामनें पहुंचा तो उन महिलाओं ने जबरन उनके गले से सोने की चेन और सोने का लॉकेट छीन लिया और फरार हो गईं।

छिनतई की गई सोने की चेन और लॉकेट की कीमत उन्होंने डेढ़ लाख रुपए बतायी है। दिनदहाड़े इस तरह की घटना वह भी नगर थाना के सामने घटित होने के बाद शहरवासियों द्वारा पुलिसिया गश्ती पर सवालिया निशान उठाया जा रहा है। इस संबंध में पीड़िता ने सनहा दर्ज करने के लिए नगर थाना में आवेदन दिया है।

बता दें कि अभी 2 दिन पहले ही एसपी आवास के सामने और सदर डीएसपी आवास के बगल में ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट क्वार्टर में लाखों रुपए की चोरी की घटना को अज्ञात चोरों द्वारा अंजाम दिया गया था। बता दें कि एक हफ्ते से पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी छुट्टी पर हैं। उनके छुट्टी पर जाते है जिले में एक बार फिर से लूट, हत्या व छिनतई की घटना बढ़ गई है। शहरवासियों द्वारा पुलिस की गश्ती पर सवालिया निशान उठाया जा रहा हैं।

ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट क्वार्टर में चोरी का वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

12 घंटे ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

21 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

22 घंटे ago