Samastipur

मुहर्रम जुलूस के दौरान NH-28 मुसरीघरारी चौराहा 3 घंटे के लिए रहेगा ठप, छोटे वाहनों का बदला गया रूट, बड़े वाहन सड़क किनारे रहेंगे खड़े

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- मुसरीघरारी चौराहे पर शनिवार को ताजिया मिलान और अखाड़ों के होने वाले प्रदर्शन को लेकर तीन घंटे के लिए सभी छोटे वाहनों के परिचालन का रूट बदल दिया है। वहीं बड़े वाहन सड़क किनारे खड़े रहेंगे। दलसिंहसराय से आने वाली वाहनों को समस्तीपुर जाने के लिए हुरहिया पेट्रोल पंप से एनएच-28 के दाहिने 13 नंबर कुआं से जाना होगा।

वहीं मुजफ्फरपुर की ओर जाने वाली वाहनों के उदापट्टी हाट के निकट से जाने की व्यवस्था की गयी है, जबकि मुजफ्फरपुर की ओर से आने वाली वाहनों को समस्तीपुर जाने के लिए भठ्ठी चौक से होकर गुजरना होगा। वहीं समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर जाने वाले 13 नंबर कुआं के निकट से दायें होकर जाना होगा।

इसी तरह समस्तीपुर से दलसिंहसराय की ओर जाने के लिए भी 13 नंबर कुआं के निकट से बांया निकलने, पटोरी एवं पटना से आने वाले वाहनों को समस्तीपुर व मुजफ्फरपुर जाने के लिए उदाहाट से बांया जाने और पटना व पटोरी से दलसिंहसराय जाने वाले वाहनों के उदा हाट से दाया निकलने का रूट बनाया गया है। इसके लिए एनएच पर उदाहाट, 13 नंबर कुआं, हुरहिया और भठ्ठी चौक पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की है।

Avinash Roy

Recent Posts

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

8 मिनट ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

2 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

2 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

5 घंटे ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

5 घंटे ago

बिहार AEDO के लिये एडमिट कार्ड कल से कर पाएंगे डाउनलोड, इन डेट्स में परीक्षा लेगी BPSC

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…

5 घंटे ago