समस्तीपुर :- एक मरीज के लिए उसका डॉक्टर किसी फरिश्ता से कम नहीं होता है। कोरोना काल में ने हमने सीखा कि हमारे समाज में डॉक्टर किसी वॉरियर से कम नहीं है। यह सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं बल्कि एक इंसान कि लाइफ लाइन है। देश के सभी डॉक्टर्स के योगदान को ध्यान में रखते हुए साल 1 जुलाई के दिन ‘नेशनल डॉक्टर्स डे’ मनाया जाता है। भारत में 1 जुलाई को डॉ. बिधान चंद्र रॉय की याद में हर साल ‘नेशनल डॉक्टर्स डे’ के रूप में मनाया जाता है। उक्त बातें शहर के मोहनपुर रोड स्थित कमला इमरजेंसी अस्पताल के डॉ. राजेश कुमार झा ने ‘नेशनल डॉक्टर्स डे’ के मौके पर कही।
कमला इमरजेंसी अस्पताल के सभी कर्मियों, नर्स व वहां भर्ती मरीजों के परिजनों ने डॉ. राजेश कुमार झा को ‘नेशनल डॉक्टर्स डे’ की बधाई दी। लोगों ने बताया कि इस खास दिन को मनाने के पीछे एक ही कारण है कि देश के सभी डॉक्टर्स जो दिन-रात अपने मरीज की जान बचाने के लिए जुटे रहते हैं उन्हें सम्मानित करना। कोरोना काल में डॉक्टर्स ने जो अपनी भूमिका निभाई है वह किसी से छिपी नहीं है।
बिहार के शिवहर स्वास्थ्य विभाग की एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। सरकारी अस्पताल में…
समस्तीपुर : ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी के एक मामले में साइबर पुलिस…
समस्तीपुर/पटोरी : केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने शाहपुर पटोरी रेलवे…
कहते हैं कि बदलते वक्त के साथ समाज के हर क्षेत्र में गिरावट दर्ज की…
बिहार के नालंदा में मासूम की बलि दी गई है. मामा की शादी में यूपी…
बिहार में सियासी बदलाव की चर्चा के बीच दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही…