Samastipur

मोहनपुर से संत कबीर काॅलेज जाने वाली सड़क में कोरबद्धा ब्रह्मस्थान के पास हथियार के साथ एक अपराधी गिरफ्तार, चार फरार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, जहां पुलिस ने अपराध की योजना बनाने के लिए इकट्ठा हुए एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर चार अपराधी मौके से फरार हो गए। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा ब्रह्मस्थान मोहनपुर से संत कबीर काॅलेज रोड के पास की है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नक्कू स्थान के शुभम सिंह उर्फ छोटू के रूप में हुई है।

शुभम के पास से पुलिस ने एक 9-MM पिस्टल, एक गोली और एक अपाचे बाइक भी बरामद किया है। इस संबंध में सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय का बताना है कि मुफस्सिल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी अपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए हैं।

इसके बाद मुफस्सिल पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार किया है, जबकि चार अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये। गिरफ्तार अपराधी शुभम सिंह पर मुफस्सिल थाना और कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में छह से अधिक मामले दर्ज है। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में SBI बैंक लूट और मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में एक स्वर्ण व्यापारी से लूट मामले में पुलिस को तलाश थी। पुलिस का बताना है कि यह हर घटना के बाद नागपुर भाग जाया करता था और फिर कुछ समय बाद वापस आकर नई घटना को अंजाम देता था।

Avinash Roy

Recent Posts

नहाय-खाय के साथ आज से शुरू होगा लोक आस्था का महापर्व छठ

समस्तीपुर : लोक आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ आज शुक्रवार…

10 घंटे ago

पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग का आज समस्तीपुर आगमन, छठ पर्व के दौरान उमड़ने वाली भीड़ के लिये की जा रही तैयारियों का लेंगे जायजा

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग का आगमन शुक्रवार को समस्तीपुर रेल…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, जिले में 30.09 लाख मतदाता; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन का मिलेगा मौका

समस्तीपुर : जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के तहत गुरुवार को निर्वाचक सूची का…

18 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे DIG, कहा- लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाएं, अनुसंधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

DIG मनोज तिवारी की फाइल फोटो  समस्तीपुर : जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिस अनुसंधान…

18 घंटे ago

पूर्व सभापति तारकेश्वर नाथ गुप्ता के निधन पर नगर निगम कार्यालय में शोकसभा आयोजित

समस्तीपुर : नगर परिषद के पूर्व सभापति तारकेश्वर नाथ गुप्ता के असामयिक निधन पर गुरुवार…

22 घंटे ago

समस्तीपुर में छठ की खरीदारी करने निकले युवक का संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव, परिजनों ने लगाया ह’*त्या का आरोप

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ला स्थित पीएनटी कॉलोनी के समीप बुधवार की…

23 घंटे ago