Samastipur

समस्तीपुर में सांपों का अद्भुत मेला: किसी के हाथ, किसी के गले में जहरीले सांप लपेटकर जुलूस निकालते हैं श्रद्धालु…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघियाघाट में आज नागपंचमी पर एक ऐसा मेला लगा जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां सांप को देखकर अच्छे-अच्छों की दिग्घी बंध जाती है। अचानक से सांप को देखने के बाद मुंह से आवाज नहीं निकलती है, वहां इस मेले में भगत के साथ-साथ बच्चे-युवा से लेकर बूढ़े तक के गले में जहरीले सांप इस तरह लिपटाए रहते हैं कि मानों सांप इनके दोस्त हो। यहां लोग जहरीले से जहरीले सांप के साथ खेलते हैं, उसे गले में हाथों लिपटा कर कई तरह के करतब करते हैं। इसको लेकर महीनों पहले सांपों के पकड़ने का सिलसिला शुरू होता है जो नागपंचमी के दिन तक चलता है।

आज शुक्रवार को भगत राम सिंह सहित अन्य गहवर में भगतों ने माता विषहरी का नाम लेते हुए दर्जनों सांप निकाले। विषैले सांपों को मुंह में पकड़कर घंटों विषहरी माता का नाम लेते हुए करतब दिखाते रहे। यहां पूजा करने के लिए समस्तीपुर जिले के अलावा खगड़िया, सहरसा, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर जिले के भी लोग आते हैं।

सैकड़ों की संख्या में भगत हाथ में सांप लिए बूढ़ी गंडक नदी के सिंघियाघाट पुल घाट पहुंचे। वहां भगतों ने नदी में प्रवेश करने के बाद माता का नाम लेते हुए दर्जनों सांप निकाले। इस दौरान नदी के घाट पर मौजूद भक्त नागराज व विषधर माता के नाम की जयकारा लगाते रहे। सांप लेकर भगत जुलूस के साथ सिंघियाघाट बाजार होते हुए नरहन भ्रमण कर मंदिर पहुंचे। पूजा के बाद सांपों को जंगल में छोड़ दिया गया। कई गांव के विषहरी स्थान में बलि पूजा भी हुई। लोगों ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि उनकी मांगी गई मुरादें पूर्ण होने पर लोग संबंधित विषहरी स्थान में बलि चढ़ाने पहुंचते हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मेला मिथिला का प्रसिद्ध मेला है। यहां नाग देवता की पूजा की सैकड़ों साल से चली आ रही है। यह परंपरा विभूतिपुर में आज भी जीवंत है। यहां मूलत: गहवरों में बिषहरा की पूजा होती है। यहां की श्रद्धालु महिलाएं अपने वंश वृद्धि की कामना को लेकर नागदेवता की विशेष पूजा करती हैं। महिलाएं नागों का वंश बढ़ने की भी कामना करती है। मन्नत पूरी होने पर नाग पंचमी के दिन गहवर में झाप और प्रसाद चढ़ाती है। लोगों का कहना है कि यहां मेले की शुरुआत सौ साल पहले से ही चली आ रही है।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

4 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

7 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन महिला सिपाही बैरक के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी, ठेकेदार पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…

7 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में एलुमनी इंटरैक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…

9 घंटे ago

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

19 घंटे ago