Samastipur

समस्तीपुर में चोरी की 87 बाइक बरामद; मिशन अरुणोदय के तहत पुलिस की टीम ने किया रिकवर, मालिकों को एक साथ सौंपा गया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- मिशन अरुणोदय के तहत चोरी और छीनी गई 87 बाइक को जिला पुलिस कप्तान विनय तिवारी ने कानूनी प्रक्रिया पूरा कराने के बाद बुधवार को शहर के पटेल मैदान में धारकों को एक साथ सौंप दिया है। इसको लेकर धारकों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के रहने वाले 87 लोगों की बाइक अलग-अलग जगहों से चोरी या अपराधियों द्वारा छीन ली गई थी। जिसे जिला पुलिस कप्तान द्वारा बनाये गये टीम ने रिकवर कर सभी जब्त बाइकों की कानूनी प्रक्रिया पूरा करवाने के बाद बाइक को चालू हालत में धारकों को बुधवार को पटेल मैदान में एक साथ सौंप दिया गया।

SP विनय तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 87 बाइक जिसकी कीमत लगभग 80 से 85 लाख रुपये है, शहर के पटेल मैदान में धारकों को सौंप दिया गया है। वहीं बाइक मिलने के बाद धारकों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

एसपी ने बताया कि इस अभियान के तहत सदर DSP संजय पांडे के नेतृत्व में पुलिस की टीम काम कर रही है। जिसमें बाइक चोरी व छीनी जाने के बाद इस मामले में रिकवर करने के उपरांत उक्त बाइक को कोर्ट से रिलीज कराया जाता है और स्वामी को वापस किया जाता है। इसके लिए बाइक स्वामी को थाना अथवा कोर्ट का चक्कर लगाना नहीं पड़ता है।

इसके लिए जिले भर में 5 टीम काम कर रही है। अभियान के चौथे चरण में टीम-वन ने 27 सर्वाधिक बाइक रिकवर करने में सफलता पाई। जबकि टीम-टू ने 22, टीम-थ्री ने 11, टीम-फोर ने 19 व टीम-फाइव ने 8 बाइक बरामद की है। SP ने एक-एक कर बाइक धारकों को चाबी सौंपे जाने के बाद बाइक स्वामी को हरी झंडी दिखाकर उन्हें अपने घर के लिए रवाना किया।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

6 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

9 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन महिला सिपाही बैरक के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी, ठेकेदार पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…

10 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में एलुमनी इंटरैक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…

11 घंटे ago

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

21 घंटे ago