Samastipur

समस्तीपुर में फूड फोर्टिफिकेशन एवं खाद्य संरक्षा विषय पर जिलास्तरीय एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- राज्य खाद्य निगम, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, शिक्षा विभाग, समेकित बाल विकास परियोजना एंव सहकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “फूड फोर्टिफिकेशन एवं खाद्य संरक्षा” विषय पर जिलास्तरीय एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन स्थानीय कर्पूरी सभागार में किया गया। कार्यशाला का विषय प्रवेश कराते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी महमूद आलम एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने बताया कि कुपोषण को दूर करने में सरकार द्वारा वितरित किए जा रहे फोर्टिफाईड चावल की भूमिका अहम है।

उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित हो, इसके लिए भी सरकार प्रतिबद्ध है। वर्ल्ड फूड प्रोग्राम की वरीय प्रोग्राम एसोसिएट वृन्दा किराडू ने फोर्टिफाईड राइस के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि पोषक तत्वों की कमी को दूर करने की दृष्टि से साधारण चावल में फोर्टिफाईड चावल सौ में एक अनुपात से मिलाया जाता है।

जिससे चावल में विटामिन बी 12, फोलिक एसिड एवं आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है। खाद्य संरक्षा पदाधिकारी तपेश्वरी सिंह ने खाद्य संरक्षा के महत्व एवं इसकी आवश्यकता पर चर्चा करते हुए दूध, घी, खाद्य तेल, शहद, विभिन्न प्रकार के अनाज आदि में मिलावट को पहचानने की विधि पर विस्तार से प्रकाश डाला।

मंच का संचालन उच्च माध्यमिक विद्यालय लगुनियाॅ सूर्यकंठ के प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक पंकज कुमार ने किया।

मौके पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता सह मध्याह्न भोजन रोहित रौशन, जिला सहकारिता पदाधिकारी सफदर रहमान, प्रधानाध्यापक श्रीनाथ ठाकुर, मीरा कुमारी, ब्रजदेव प्रसाद, विभा कुमारी, प्रिती कुमारी, संजय प्रसाद, शिक्षक मनीष चन्द्र प्रसाद, रीतू राज, महेश प्रसाद यादव, अमित कुमार, रागिनी कुमारी सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक शिक्षिकाएं मध्याह्न भोजन के बीआरपी, सीडीपीओ, एल एस आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

6 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

9 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन महिला सिपाही बैरक के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी, ठेकेदार पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…

10 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में एलुमनी इंटरैक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…

11 घंटे ago

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

21 घंटे ago