समस्तीपुर : खबर समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र से है जहां ड्यूटी में तैनात एक होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान हलई ओपी के केशो नारायणपुर गांव के ब्रज मोहन शर्मा के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जवान ब्रज मोहन शर्मा पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य शाखा में पदस्थापित थे। ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…
देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…
बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…
बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…
सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…
बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…