Samastipur

SC/ST और लड़कियों से निःशुल्क नामांकन के बजाए काॅलेज द्वारा 3200 रूपये नामांकन शुल्क लेने का आरोप

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर बाजार स्थित भारद्वाज काॅलेज प्रशासन पर छात्र-छात्राओं ने युजी पार्ट-1 में एडमिशन करवाने के दौरान अनियमितता, धांधली और विश्वविद्यालय नियमों को ना मानने को लेकर हंगामा किया। छात्र-छात्राओं का कहना था कि जब विश्वविद्यालय ने एससी/एसटी और लड़कियों के लिए एडमिशन फीस बिल्कुल निःशुल्क रखा है तो काॅलेज प्रशासन द्वारा उन नियमों और मानको को धत्ता बताकर सबसे 3200 रूपये एडमिशन शुल्क के नाम पर अवैध उगाही क्यों की जा रही है।

छात्र नेताओं का आरोप है कि इस बात की जानकारी जब छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य को दिया तो उचित कारवाई के बजाय प्राचार्य छात्रों पर ही बिफर पड़े। जिसके बाद वहां मौजूद छात्रों और प्राचार्य के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई और छात्रों ने छात्र संगठन एसएफआई के नेतृत्व में एकजुट होकर काॅलेज कैंपस में जमकर हंगामा किया और काॅलेज के प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्राचार्य के कार्यालय को घेर लिया।

मौके पर मौजूद एसएफआई जिलामंत्री छोटू भारद्वाज ने कहा कि प्राचार्य की इस छात्र विरोधी और जनविरोधी हरकत को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसएफआई छात्र नेता मुरारी पासवान ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर काॅलेज प्रशासन अनियमितता और धांधली को रोकने की बजाय अपने अड़ियल कार्यशैली पर डटा रहा तो एसएफआई के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं भी काॅलेज प्रशासन के खिलाफ एक बड़े आंदोलन के लिए तैयार है।

मौके पर भरत कुमार, अमरेश कुमार, अमरजीत कुमार, प्रियरंजन कुमार, सिंटू कुमार, नीतीश कुमार, मुकेश कुमार, रौशन कुमार, कोमल कुमारी, पूजा कुमारी, मिथलेश कुमार, दीपक कुमार, पार्वती कुमारी सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

1 मिनट ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

34 मिनट ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

1 घंटा ago

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

7 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

7 घंटे ago