Samastipur

अपराध से पहले ही अपराधी को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, बड़ी लूटकांड की घटना को देने जा रहे थे अंजाम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय पुलिस ने लूट की योजना बना रहें बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे चार बदमाश को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया। इसके बाद उन चारों की निशानदेही पर पुलिस ने बीते दिनों 10 जुलाई को बीच बाजार मारवाड़ी धर्मशाला रोड में डाबर व्यवसायी से हुई लूट मामले में शामिल तीन अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी दलसिंहसराय थाना पर आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ दिनेश कुमार पांडेय ने दी।

पुलिस ने डाबर व्यवसायी राजेश केजरीवाल से लूटी गई स्कूटी को क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद किया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गंज निवासी ब्रह्मदेव पासवान के पुत्र गोलू पासवान उर्फ सुदामा पासवान, प्रेम पासवान के पुत्र रितेश कुमार सुमन उर्फ बबलू पासवान, गंज रोड निवासी दिनेश साह के पुत्र सौरव कुमार, अनुमंडलीय अस्पताल रोड के बेलबन्ना निवासी पवन मंडल के पुत्र अभिनाश कुमार मंडल के साथ समस्तीपुर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर रुदौली निवासी मो मस्सू के पुत्र मो अमन, मो. फौज उर्फ फैजी और बिक्रमपुर बंदे निवासी मो शब्बीर के पुत्र मो सद्दाम को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, डाबर दवा व्यवसायी राजेश केजरीवाल से लूटी गई स्कूटी को बदमाश सद्दाम के घर के भुस्कार से बरामद किया। वहीं लूट में उपयोग की गई अपाची बाइक, बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने के लिए उपयोग की जा रही सफेद रंग की ढाला टेंपू के साथ डाबर दवा व्यवसाई से लूट की गई दो लाख रुपए से 14 जुलाई को खरीदी गई एक केटीएम बाइक और लूट के दौरान उपयोग की गई मोबाइल भी बरामद किया है।

बताते चले कि 10 जुलाई की देर शाम शहर के बीच मारवाड़ी धर्मशाला रोड में स्थित डाबर दवा व्यवसायी रामनाथ केजरीवाल के बेटे राजेश केजरीवाल उर्फ डब्बू से उनके ही घर के पास हुई लूट की घटना के बाद शहर के व्यवसायी ने एक दिन बाजार बंद कर स्थानीय पुलिस पर बदमाशों की गिरफ्तारी करने के लिए दबाव बनाया था। इतना ही नही बाजार में इस तरह की घटना की सूचना के बाद स्थानीय सांसद सह केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने भी पीड़ित व्यवसायी से मुलाकात करने के बाद एसपी समस्तीपुर से बात कर जल्द से जल्द बदमाशो को गिरफ्तार करने की बात कही थी।

जिसके बाद अन्य घटनाओं में पूरी तरह इस्थील दलसिंहसराय पुलिस हरकत में आई और घटना सात दिन के अंदर बदमाशों को गिरफ्तार किया। वहीं एक अन्य मामले में पुलिस ने एनएच-28 डैनी चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान दो युवकों को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। युवकों के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, पल्सर बाइक एवं तीन मोबाइल फोन बरामद हुआ। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मुख्तियारपुर सलखन्नी निवासी अवधेश कुमार चौधरी के पुत्र प्रिंस उर्फ खलनायक एवं योगी पासवान के पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में सरकारी कर्मचारियों की सोशल मीडिया ‘आजादी’ खत्म, राय देने पर जाएगी नौकरी

बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए अब सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना पहले जैसा नहीं…

20 मिनट ago

सुरक्षित शनिवार पर स्कूल में सुरक्षा की पाठशाला, फोकल शिक्षक व बाल प्रेरक चुने गए

समस्तीपुर : बच्चों की सुरक्षा को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में “सुरक्षित…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन पर सीट को लेकर इंटरसिटी एक्सप्रेस में दो पक्षों के बीच मारपीट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शनिवार को जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में सीट पर बैठने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…

12 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के धरमपुर व मोहनपुर मुहल्ले में दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना

समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : डेलिगेशन की देरी से पुलिस एसोसिएशन चुनाव का नामांकन टला, अभ्यर्थियों में नाराजगी

समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…

13 घंटे ago