Samastipur

दलसिंहसराय के प्रशांत, दीक्षिता, संजीव ने किया नेट क्वालिफाइड

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय [रूपक कौशल] :- शहर के मारवाड़ी धर्मशाला रोड निवासी मनोज ठाकुर के पुत्र प्रशांत कुमार ने जेआरएफ एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित यूजीसी नेट की परीक्षा लगातार तीसरी बार उत्तीर्ण कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने इतिहास विषय के लिए परीक्षा में शामिल होकर पहले पत्र में 86.31 परसेंटाइल एवं द्वितीय पत्र में 98.37 परसेंटाइल प्राप्त करते हुए टोटल 97.8427089 परसेंटाइल अर्जित किया।

इससे पूर्व प्रशांत ने यूजीसी नेट परीक्षा दिसंबर 2021 एवं जून 2022 मर्ज सायकल की परीक्षा 95.9138503 परसेंटाइल से एवं दिसंबर 2022 की परीक्षा में 98.1622128 परसेंटाइल के साथ पास कर चुके हैं। प्रशांत ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दलसिंहसराय में ही प्राप्त की है। वहीं उन्होंने इतिहास विषय से स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा स्थानीय आर बी कॉलेज से प्राप्त की और वर्तमान में ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी, दरभंगा से पीएचडी की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

वहीं प्रशांत के मार्गदर्शन में परीक्षा की तैयारी कर रही शहर के भगवानपुर चकशेखु निवासी मंजू चौधरी एवं राम कुमार चौधरी की पुत्री दीक्षिता कुमारी उर्फ शेफाली ने नेट जून 2023 की परीक्षा 96.7995631 के परसेंटाइल के साथ उत्तीर्ण किया। शेफाली को इतिहास विषय के लिए प्रथम पत्र में 81.33 एवं द्वितीय पत्र में 97.94 परसेंटाइल प्राप्त किया। इधर प्रखण्ड के बम्बईया हरलाल निवासी पिंटू कुमारी एवं विजय कुमार झा के पुत्र संजीव सुमन ने भी सामाजिक कार्य विषय में 192 अंक प्राप्त कर उत्तीर्णता प्राप्त की है। संजीव ने प्रारंभिक शिक्षा जेएनवी, बिरौली से एवं स्नातक दिल्ली विश्वविद्यालय से किया।

वहीं राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय से वर्तमान में स्नातकोत्तर अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत हैं। इन सभी ने परीक्षा पास कर असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पात्रता प्राप्त किया। इनकी सफलता पर जहाँ माता पिता ने हर्ष व्यक्त किया है। वहीं शिक्षक संजीव कुमार संजू, प्रोफेसर संजय झा, डॉ. विवेक दत्त, राजा कुमार, सतीश कुमार, संजीत कश्यप, श्रवण राज सहित शहरवासियों एवं निकटतम मित्रों ने उन्हें बधाई दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

एसपी ने किया नगर थाने का निरीक्षण, कानून व्यवस्था पर विशेष चौकसी का निर्देश; लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

मालखाना, शस्त्रागार, हाजत, निर्माणाधीन बैरक सहित थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई का किया…

18 मिनट ago

राजकीय मेले में खुलेआम काउंटर पर रखकर शराब की बिक्री मामले में समस्तीपुर SP ने दिये जांच के आदेश

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवारा में आयोजित राजकीय मेला में खुलेआम…

57 मिनट ago

नीतीश कुमार MLC तो नितिन नवीन MLA पद से आज देंगे इस्तीफा, राज्यसभा में नई पारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। मुख्यमंत्री वर्ष 2006…

2 घंटे ago

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

11 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

13 घंटे ago