समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत चकमेहसी चौक पर शनिवार की शाम मोहर्रम जुलूस के बाद ताजिया मिलान कर लौट रहे एक अखाड़ा के लोगों ने पुलिस व कुछ आम लोगों पर हमला कर दिया। जिसमें एसआई राजीव कुमार सहित दो- तीन पुलिस कर्मी सहित कई लोग चोटिल हो गए। बाद में सूचना पर पहुंची भारी संख्या में पुलिस बल ने हालत पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार चकमेहसी बाजार में शनिवार की शाम मोहर्रम का जुलूस के ताजिया मिलान के बाद लोग घर लौट रहे थे और तय सीमा क्षेत्र से बाहर जा रहे थे। इसी बीच उसको रोकने के क्रम में एक अखाड़ा के लोगों ने अचानक हमला कर दिया। जिससे पुलिस कर्मी सहित स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता चोटिल हो गए।
जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल स्थिति पुलिस कंट्रोल में है। सूचना पर पहुंचे वरिय पदाधिकारियों ने कमिटी के लोगों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर लोगों को समझा कर मामला शांत करा दिया है। एतिहात के तौर पर शांति बनाएं रखने के लिए फिलहाल पुलिस बल की तैनाती उक्त स्थल पर की गई है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…
समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…
बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…
समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…