Samastipur

पटोरी के तारा धमौन गांव में वाया नदी पर बना पुल हुआ धराशायी, 29 वर्ष पूर्व जनसहयोग से बनाया गया था पुल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/पटोरी :- पटोरी प्रखंड के तारा धमौन पंचायत में वाया नदी पर बना 29 वर्ष पूर्व बनाया गया पुल धराशायी हो गया। इससे तारा धमौन पंचायत के लगभग 4 हजार लोगों को आवागमन में काफी परेशानी झेलनी होगी। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग दो माह पूर्व जल संसाधन विभाग ने वाया नदी की उड़ाही करायी थी। उस समय नदी सूखी हुई थी।

गंगा के जलस्तर में वृद्धि से शुक्रवार शाम सूखी वाया नदी में पानी आ गया। जिसकी धार से पुल के पीलर के आसपास की मिट्टी कट गई। इससे देर शाम ईंट का एक पीलर बैठ गया और रात करीब 10 बजे पुल टूटकर नदी में लटक गयी। रात होने के कारण इस पुल के टूटने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पुल टूटने की सूचना पर शनिवार को एसडीओ निशिकांत, सीओ विकास कुमार सिंह व ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों ने धराशायी पुल का स्थल निरीक्षण किया।

ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से बना था पुल

1994 में भूदान आंदोलन के प्रणेता विनोबा भावे के सहकर्मी एवं पूर्व मुखिया स्वर्गीय भुवनेश्वर राय की पहल पर ग्रामीणों ने चंदा कर 6 फीट चौड़े पुल के लिए ईंट के 6 पीलर बनवाए थे। बाद में एक पीलर का निर्माण जवाहर रोजगार योजना से किया गया था। अर्थाभाव के कारण ईंट से पीलर का निर्माण किया गया था।

बाद में सांसद, विधायक, एमएलसी के कोष से प्राप्त 01 लाख 20 हजार रुपए की राशि से पुल का निर्माण किया गया था। चौड़ाई कम होने के कारण पुल होकर सिर्फ पैदल, साइकिल व बाइक से ही ग्रामीण बाजार, प्रखंड व अनुमंडल मुख्यालय आते जाते थे। पुल के धराशायी हो जाने से ताराधमौन के लगभग 4 हजार लोगों को परेशानी होगी और उन्हें अब ढ़ाई से तीन किमी की अधिक दूरी तय करनी पड़ेगी।

क्या कुछ बोले ग्रामीण यहां देखें… 

Avinash Roy

Recent Posts

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

1 घंटा ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

2 घंटे ago

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

2 घंटे ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

4 घंटे ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

4 घंटे ago