समस्तीपुर :- 27 जुलाई को आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में आयोजित “ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन” (आइसा) के 7वें जिला सम्मेलन की सफलता को ले शहर के विभिन्न कॉलेज कैंपसो एवं छात्रों के बीच आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज, कार्यालय सह सचिव दीपक यदुवंशी, रवि रंजन कुमार,जानवी कुमारी, शिवम कुमार, पिंटू कुमार, समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में आइसा जिला उपाध्यक्ष मनीषा कुमारी, इकाई अध्यक्ष अनिल कुमार, सचिव संजीव कुमार, अभिषेक कुमार तथा महिला कॉलेज में जिला सह सचिव प्रीति कुमारी, द्रख्शा जवी आदि के नेतृत्व में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।
इस दौरान आइसा जिला सचिव सुनील कुमार ने कहा कि आइसा का 7वां जिला सम्मेलन ऐसे दौर में हो रहा है जहां केंद सरकार अनिवार्य और नि:शुल्क शिक्षा देने की जिम्मेदारी से बच रही है तथा रोजगार देने के बजाय बेरोजगारों की गणना करने वाली सरकारी संस्थान को भी समाप्त कर दी है। इसलिए आइसा का यह सम्मेलन महत्वपूर्ण होगा। सम्मेलन को मुख्य वक्ता के तौर पर आइसा के पूर्व नेता सह माले के युवा विधायक कॉ. अजीत कुशवाहा, आइसा राज्य सचिव सबीर कुमार एवं समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के पूर्व अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार समेत अन्य शिक्षाविद संबोधित करेंगे।
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…
समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…
भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…