Samastipur

समस्तीपुर के अधिकांश +2 स्कूलों में 11वीं कक्षा में पढ़ाई नहीं होने की वजह से बच्चों की उपस्थिति रहती है नगण्य

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के प्लस टू स्कूलों में 11वीं कक्षा में पढ़ाई नहीं होने की वजह से अधिकांश स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति नगण्य रहती हैं। जो बच्चे क्लास में आते भी हैं वे स्कूल में अधिक देर तक टिक नहीं पाते हैं। वे क्लास से निकल जाते हैं। कुछ स्कूल ऐसे भी हैं जहां प्लस टू स्तर के शिक्षक हैं भी तो वे स्कूल में बैठे रहते हैं, वे क्लास ही नहीं लेते हैं।

प्लस टू स्तर के स्कूलों में नामांकित अधिकांश बच्चे क्लास नहीं चलने की वजह से अपनी पढ़ाई करने कोचिंग संस्थान चले जाते हैं। 11वीं क्लास में छात्र छात्राओं की नगण्य उपस्थित का कारण यह बताए जा रहे हैं। एक जुलाई से जिले के सरकारी स्कूलों की स्थलीय अधिकारी जांच के दौरान में इसका खुलासा हुआ है।

आरएसबी इंटर स्कूल समस्तीपुर के कई छात्रों ने बताया कि वे स्कूल में नामंकित तो हैं लेकिन स्कूल में 11वीं की क्लास नहीं होने के कारण वे स्कूल नहीं जाकर अपना कोर्स पूरा करने के लिए कोचिंग संस्थान जाते हैं। इस स्कूल में प्लस टू स्तर के शिक्षक स्कूल में बैठे रहते हैं तथा क्लास नहीं लेते। ऐसे में स्कूल जाने से क्या फायदा है।

प्लस टू तिरहुत एकेडमी समस्तीपुर के छात्र छात्रों ने बताया कि स्कूल में प्लस टू के शिक्षक 11वीं का क्लास नहीं लेते हैं। जिससे वे स्कूल जाकर लौट आते हैं। मजबूरी में उन्हें कोचिंग संस्थान का सहारा लेना पड़ता है। प्लस टू गर्ल्स स्कूल काशीपुर की छात्राओं का भी यही रोना है। प्लस टू गोल्फ फिल्ड रेलवे कॉलोनी स्कूल, प्लस टू श्रीकृष्ण स्कूल व प्लस टू श्रीसुन्दर स्कूल मुक्तापुर के भी कई छात्र छात्राओं ने बताया कि उन्हें कोंचिग संस्थान में अपनी पढ़ाई के लिए जाते हैं। उनके स्कूल में सही से व पूरी तरह क्लास नहीं होती है। कुछ शिक्षक स्कूल में बैठे रहते हैं लेकिन क्लास लेने से परहेज करते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

पत्थर से सिर फोड़ने पर मौ’त व समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ जाम कर आगजनी मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

1 घंटा ago

समस्तीपुर पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से 50 हजार Cash निकालकर जा रहे छात्र के बैग से उच्चके ने उड़ाये रूपये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…

1 घंटा ago

BRB काॅलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन पर RPF की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना, चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे युवक को बचाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गाड़ी संख्या 15211 प्लेटफॉर्म…

2 घंटे ago

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

11 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

11 घंटे ago