समस्तीपुर : जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने समस्तीपुर में अपनी जन सुराज पद यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि नीतीश कुमार इतना गोल-गोल बातों को घुमाते हैं कि उन्हें खुद नहीं पता होता है कि वो क्या बोल रहे हैं। नीतीश कुमार पक्ष में कुछ नहीं बोलते न ही विपक्ष में बोलते हैं। नीतीश कुमार को कहना चाहिए कि लालू-तेजस्वी के परिवार वाले भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं हैं।
नीतीश कुमार ने अपने मुंह में दही क्यों जमाया हुआ है, जो ललन सिंह से कहलवा रहे हैं। ऐसी चीजें साबित करता है कि नीतीश कुमार क्या सोचते हैं। नीतीश कुमार को आरजेडी और तेजस्वी यादव से प्रेम नहीं हुआ है। ये बात मैंने पहले भी सबसे कही है। नीतीश कुमार जो आज महागठबंधन में हैं वो विशुद्ध दो कारणों से हैं। हमसे मार्च में आकर घंटों बैठकर मिले हैं बात किए मुझे बताया कि महागठबंधन बनाएंगे।
पहला कारण, महागठबंधन उन्होंने इसलिए बनाया है क्योंकि नीतीश कुमार की राजनीतिक समझ ये थी कि 2024 में अगर भाजपा जीतकर आएगी तो सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हटाएगी और अपना कोई मुख्यमंत्री बनाएगी। यही कारण था कि उन्हें लगा कि भाजपा हटाए इससे पहले मैं खुद ही महागठबंधन बना लेता हूं ताकि 25 नवंबर तक मुख्यमंत्री बना रहूंगा।
दूसरी, सोच ये थी कि 2025 के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनना तो है नहीं तो हमारे बाद ऐसी सरकार रहे जो आज से भी बदतर हो ताकि लोग ये याद कर कहें कि नीतीश कुमार की सरकार कितनी भी खराब थी तेजस्वी यादव वाले आरजेडी से अच्छी ही थी। आप नीतीश कुमार को नहीं जानते हैं, हम उनको बहुत अंदर से जानते हैं। नीतीश कुमार को कोई तेजस्वी यादव और आरजेडी से प्यार नहीं है। मैं उनके साथ उनके घर में 1 साल से अधिक रहा हूं।
लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने वाला…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या-15 के…
समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान में जिला एथलेटिक संघ के तत्वाधान में तीन दिवसीय…
बीपीएससी (BPSC) टीआरई 4 के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BPSC…
समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। गुरुवार को…