Samastipur

PM मोदी ने हिंदुस्तान अखबार के वरिष्ठ पत्रकार उमेश मिश्र के बेटे आदित्य को भेजा बधाई संदेश पत्र, दी उज्जवल भविष्य की कामना…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- ‘परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम’ में भाग लेने पर प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएमओ की तरफ से छात्रों को बधाई संदेश भेजा गया है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय विद्यालय पूर्व मध्य रेलवे के 10वीं के छात्र आदित्य राज वैभव को भी बधाई संदेश पत्र भेजा है। आदित्य हिंदुस्तान अखबार के चर्चित वरिष्ठ पत्रकार खानपुर निवासी उमेश मिश्र के बेटे है।

दसवीं कक्षा में अध्यनरत आदित्य ने मोदी सरकार के ऑनलाइन ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में शामिल हुए थे और सुझाव देने पर देश के प्रधानमंत्री द्वारा बधाई संदेश पत्र पाकर क्षेत्र का और विद्यालय का मान बढ़ाया है। इसके अलावा केंद्रीय विद्यालय पूर्व मध्य रेल के ही छात्र शशांक शौर्य, रवि कुमार, आर्यन राज, परितोष कुमार को भी पीएमओ की तरफ से बधाई संदेश पत्र मिला है।

बता दें की वर्ष 2023 में आयोजित ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में केंद्रीय विधायक पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर के छात्रों ने हिस्सा लिया था। इस संबंध में छात्रों ने अपना सुझाव व विचार शेयर किया गया था। जिसके बाद छात्रों के विचार पसंद आने पर संबंधित छात्रों को पीएम के द्वारा पत्र भेजकर बधाई संदेश दिया गया है। दरअसल, देश में बोर्ड एग्जाम से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करते हैं। यह चर्चा ऑनलाइन होती है। भारत के कोने-कोने से छात्र-छात्रा जुड़ते हैं। इसके अलावा मोबाइल फोन के माध्यम से भी कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को शामिल किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

सुरक्षित शनिवार पर स्कूल में सुरक्षा की पाठशाला, फोकल शिक्षक व बाल प्रेरक चुने गए

समस्तीपुर : बच्चों की सुरक्षा को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में “सुरक्षित…

33 मिनट ago

समस्तीपुर जंक्शन पर सीट को लेकर इंटरसिटी एक्सप्रेस में दो पक्षों के बीच मारपीट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शनिवार को जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में सीट पर बैठने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…

10 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के धरमपुर व मोहनपुर मुहल्ले में दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना

समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : डेलिगेशन की देरी से पुलिस एसोसिएशन चुनाव का नामांकन टला, अभ्यर्थियों में नाराजगी

समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…

11 घंटे ago

बिहार में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 25 से अधिक घायल

बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है. शनिवार शाम को बस और पिकअप…

11 घंटे ago