Samastipur

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ DM ने की बैठक, दिये कई आवश्यक निर्देश

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ डीएम योगेंद्र सिंह ने समाहरणालय सभा कक्ष में समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान सभी विभागों को आवंटित कार्यों के अनुरूप तैयारी करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया के राष्ट्रध्वज तिरंगे के रंगों के अनुरूप किसी भी संरचना की रंगाई नही की जाएगी।

पटेल मैदान में होने वाले मुख्य कार्यक्रम के लिए परेड कराने की जवाबदेही सार्जेंट मेजर पुलिस लाइन को दी गई। इस अवसर पर सम्मानित किए जाने वाले उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों की सूची बनाने का निर्देश सभी विभाग के पदाधिकारियों को दिया गया।

इस अवसर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल पदाधिकारी द्वारा किया जायेगा। प्रभात फेरी कार्यक्रम कराने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेवारी अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर को दी गई। इस अवसर पर विधि व्यस्था एवम यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु डीएसपी मुख्यालय को निर्देशित किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

1 घंटा ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

5 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

14 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

16 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

16 घंटे ago