Samastipur

बिहार राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन  रविवार से, 26 जिला के सौ से अधिक प्रतिभागी होंगे शामिल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय शहर के एनएच स्थित होटल भाव्या रिसोर्ट में ऑल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में जिला शतरंज संघ की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान संघ के सदस्यों ने बताया कि 16 से 18 जुलाई तक भाव्या रिसोर्ट में यशवंत कुमार चौधरी स्मृति बिहार राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्रतियोगिता में अभी तक 26 जिलों के 100 से अधिक खिलाड़ियों की प्रविष्टि हो चुकी है। जिसमें 60 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी हैं। स्विस लीग पद्धति पर खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह द्वारा किया जाएगा।

यह प्रतियोगिता 9 चक्रों की होगी, जिसका टाइम कंट्रोल एक घंटा 30 सेकंड इंक्रीमेंट प्रति चाल होगा। प्रतियोगिता में नंदकिशोर श्रीवास्तव चीफ़ आर्बिटर होंगे। प्रतियोगिता के निदेशक टूर्नामेंट डायरेक्टर सह समस्तीपुर शतरंज संघ की तदर्थ समिति के अध्यक्ष विनय कुमार होंगे। बैठक में निदेशक विनय कुमार, जयंत कुमार चौधरी, आयोजन सचिव नवाब आबिद जिलानी, अंकित कुमार आदि उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

4 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

5 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

5 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

12 घंटे ago