Samastipur

समस्तीपुर जिले में अगले 2 दिनों में एक्टिव होगा मानसून, लेकिन अच्छी बारिश की नहीं है संभावना

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में दो से तीन दिनों के अंदर मानसून सक्रिय हो जाएगा। लेकिन इस बार अच्छी बारिश की संभावना नहीं है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग द्वारा आगमी 18 जून तक के लिए जारी किए गए मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि इस अवधि में समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। दो से तीन दिनों में मानसून एक्टिव हो जाएगा। लेकिन अच्छी बारिश की संभावना नहीं है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

इसके बावजूद हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। इस अवधि में तापमान 36-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। जबकि न्यूनतम तापमान 24-28 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। पूर्वानुमान अवधि में 10-14 किलोमीटर की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है। उधर पिछले 24 घंटा के दौरान समस्तीपुर का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री रिकार्ड किया गया।

डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए आकलन में कहा गया है कि गत तीन दिनों के दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान 38.8 एंव 25.5 डिग्री रहा। औसत सापेक्ष आर्द्रता 79 सुबह में व दोपहर में 46 फीसदी रही। हवा की औसतन गति 6.6 किलोमीटर प्रतिघंटा एवं दैनिक वाष्पन 7.5 मिली। सूर्य प्रकाश की अवधि औसतम 9.7 घंटा प्रति दिन रिकार्ड किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

9 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

11 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

11 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

20 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

21 घंटे ago