बिहार में मानसून दस्तक दे दी है। मंगलवार की शाम मधेपुरा, मुंगेर, सीतामढ़ी और पूर्वी चंपारण में आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं, बुधवार को राज्य के 19 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 19 जिलों में बारिश और 9 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक 15 जून तक मानसून पटना पहुंचेगा। वहीं, 17 जून तक पूरे राज्य में मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग ने बताया कि किशनगंज, मधेपुरा, खगड़िया, शेखपुरा होते हुए 15 जून तक पटना, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी मानसून पहुंचेगा। इसके बाद 16 और 17 जून तक गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, शिवहर सहित अन्य हिस्से में इसका प्रभाव दिखेगा।
इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में बारिश की संभावना जताई हैं। वहीं, प्रदेश के 9 जिलों में हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। इसमें पटना, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नालंदा, नवादा और शेखपुरा शामिल हैं।
भोजपुर और औरंगाबाद रहा सबसे गर्म
पिछले 24 घंटे के दौरान भोजपुर और औरंगाबाद जिला सबसे गर्म रहा है। यहां का अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पटना का 42.5 डिग्री, गया का 43.6 डिग्री, मोतिहारी का 42.8 डिग्री, शेखपुरा का 41.3 डिग्री, नवादा का 41.7 डिग्री, नालंदा का 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…
समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…
समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…