Bihar

हाजीपुर में बड़ा हादसा, डेयरी फैक्ट्री में रिसाव के बाद फटा अमोनिया गैस टैंक, एक की मौत और 35 से ज्यादा बीमार

हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री में शनिवार की देर रात अमोनिया गैस के रिसाव के बाद टैंक फट गया, जिससे एक मजदूर की मौत हो गयी और 35 से ज्यादा लोग बीमार हो गये. सूचना मिलने के बाद डीएम-एसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. एसपी के आदेश के बाद औद्योगिक एरिया, पासवान चौक से लेकर सदर अस्पताल के रास्ते को क्लियर किया गया. इसके बाद बीमार मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं, घटना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम के नेतृत्व में तुरंत अभियान चलाकर रिसाव को रोका गया.

35 से ज्यादा मजदूर बीमार

जानकारी के अनुसार, हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में राज रिफ्रेश डेयरी फैक्टरी में मजदूर काम कर रहे थे. इसी दौरान अमाेनिया गैस का रिसाव होने लगा, जिसके बाद अफरातफरी मच गयी. थोड़ी देर के बाद गैस का टैंक फट गया, जिससे एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक दीनानाथ सिंह (50 वर्ष) मनेर का रहने वाला था.

गैस के रिसाव से 35 से ज्यादा मजदूर बीमार हो गये हैं, जिन्हें सिविल सर्जन सदर के नेतृत्व में अस्पताल में भर्ती कराया गया. 10 मजदूर निजी अस्पताल में चले गये हैं. हालांकि, सबकी हालत खतरे से बाहर बताया जा रही है. सदर अस्पताल से लेकर निजी हॉस्पिटल तक को अलर्ट पर रखा गया है. आइसक्रीम फ्रैक्टी के मजदूरों के अलावा कुछ बाहरी मजदूर भी बीमार हुए हैं.

फायर ब्रिगेड की टीम ने रिसाव प्रभावित इलाकों में किया पानी का छिड़काव

डीएम यशपाल मीणा ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. घबराने या पैनिक होने की जरूरत नहीं है. जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाये हुये है. अगर किसी व्यक्ति को कोई परेशानी जैसे सांस लेने में तकलीफ हो रही हो तो सदर अस्पताल में आकर इलाज करा सकते हैं. उन्होंने बताया कि राज रिफ्रेश डेयरी प्रोडक्ट के साथ आइसक्रीम बनाने की फैक्ट्री है. अमोनिया गैस के रिसाव के कारण जो कैजुअल्टी की सूचना मिली है. फायर ब्रिगेड की गाड़ी गैस रिसाव क्षेत्रों में लगातार पानी की छिड़काव कर रही है. एहतियात के तौर पर पटना से क्यूआरटी बुलायी गयी है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

6 घंटे ago

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

22 घंटे ago