समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर में हथियार के साथ तस्वीर खींचाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना फैशन बन गया है। हालांकि वायरल हो रही तस्वीर या वीडियो मिलने पर समस्तीपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई भी की जा रही है लेकिन हथियार की नुमाइश करते फोटो और वीडियो वायरल करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला अब विभूतिपुर थाना क्षेत्र का है जहां हथियार के साथ दो युवकों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
पुलिस कप्तान विनय तिवारी द्वारा बार-बार कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति के द्वारा हथियार लहराते हुए भय दिखाकर डर का माहौल पैदा किया जा रहा हो तो उसपर अवश्य कारवाई की जाएगी। लेकिन यह सिलसिला लगातार जारी है। बताया जा रहा है की तस्वीर में दिख रहा युवक विभूतिपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या-9 निवासी अमरजीत पासवान का पुत्र अभिषेक और कारी पासवान का पुत्र रौशन कुमार है। अब देखने वाली बात होगी की समस्तीपुर पुलिस इन दोनों पर कब कारवाई करती है।
समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में 20 नवंबर को भव्य दीक्षांत…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने पत्नी की हत्या कर शव को गंडक नदी…
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ और…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विवेक विहार मोहल्ले में चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की…
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार…
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर…