समस्तीपुर/पूसा :- पूसा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के महमदा हॉट से एक युवक को एक देसी कट्टा और दो गोली के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिला स्थित मतस्था थाना क्षेत्र निवासी श्रीकृष्ण के पुत्र रामराज के रूप में की गई है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
मामले की जानकारी देते हुए पूसा थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि यूपी का रहने वाला आरोपी युवक प्रेम प्रसंग के मामले में महमदा पासवान टोला स्थित एक व्यक्ति के घर जाने के लिए यूपी से आया था। वह किसी गाड़ी से उतरकर हाट के एक दुकान पर बैठा ही था। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने इसके पास हथियार होने की सूचना पुलिस को दी। बाद में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इसे आर्म्स के साथ मौके से गिरफ्तार कर लिया।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…