Samastipur

समस्तीपुर: दो दिनों से लापता नवविवाहित महिला का शव चौर से बरामद, तीन महीने पहले ही हुई थी शादी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदचौर पश्चिमी पंचायत क्षेत्र के रहने वाली महिला 2 दिन पहले अपने घर से लापता हो गई थी जिसका शव आज गुरुवार को पंचायत के ही छरकी बांध नामक चौर से मिला है। शव मिलने की सूचना पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। बताया जाता है कि उक्त बांध से गुजर रहे राहगीरों की नजर जब उक्त महिला के शव पर पड़ी तो इसकी जानकारी गांव में लोगों को दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

मृतका की पहचान समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या 7 निवासी सतन पासवान की 19 वर्षीय पुत्री उजाला कुमारी के रूप में हुई है। वह कुछ दिनों से अपने मायके में ही रह रही थी। मामले को लेकर दलसिंहसराय एसडीपीओ दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतित हो रहा है, एफएसएल की टीम को बुलाया जा रहा है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

देखें वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

5 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

5 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

7 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago