Bihar

बिहार: दूल्हे ने ही ली अपनी मां की जान, हर्ष फायरिंग करने के दौरान लगी गोली; पकड़ा न जाए आनन-फानन में जला डाला शव

बिहार के भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के डिहरी गांव में हर्ष फायरिंग के दौरान दूल्हे की मां की मौत हो गई थी। इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दूल्हा खुद अपने तिलक में हर्ष फायरिंग कर रहा था, इसी दौरान एक गोली उसकी मां को लग गई।

पुलिस ने आरोपी बेटे को वारदात के महज चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी गुरुवार को भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बजरंगी कुमार डिहरी गांव निवासी स्व. कुंवर सिंह का बेटा है। वह अपने तिलक में खुद अवैध हथियार से फायरिंग कर रहा था। जिसमें उसकी मां की जान चली गई।

पुलिस का कहना है कि जिस अवैध हथियार से महिला की हत्या हुई, उसकी बरामदगी को लेकर प्रयास जारी हैं। परिजनों ने मौत के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जला दिया है।

अपने तिलक के दौरान फायरिंग कर रहा था बेटा

संदेश के डिहरी गांव निवासी स्व. कुंवर सिंह के पुत्र बजरंगी सिंह का मंगलवार की देर रात आंगन में तिलक का कार्यक्रम चल रहा था। मां तारामुनी कुंवर कुर्सी पर बैठी हुई थी। इस दौरान दूल्हा बनने जा रहा बेटा अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग कर रहा था।

हर्ष फायरिंग के दौरान अचानक एक गोली चली और उसकी मां के पेट में लग गई थी। परिजन घायल महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने महिला को रेफर कर दिया। फिर घायल महिला को आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया था।

अधिक खून बहने से महिला की हो गई थी मौत

बुजुर्ग महिला की खून गिरने के कारण हालत बिगड़ गई थी। रात में खून का इंतजाम नहीं होने के कारण डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया था। इस दौरान पटना एम्स में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

इधर, सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो परिजनों ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। परिजनों ने पुलिस को करंट लगने से मौत की बात कही। ‌

पटना से आरोपी बेटा गिरफ्तार

इधर, इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद परिजनों ने आननफानन में साक्ष्य मिटाने के लिए रात में ही पटना में शव का दाह-संस्कार कर दिया। इस दौरान मौत की सूचना मिलते ही संदेश पुलिस हरकत में आ गई।

संदेश पुलिस ने पटना पुलिस के सहयोग से आरोपी बेटे बजरंगी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे आरा लाया गया। हालांकि, हथियार बरामद नहीं हो सका है।

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

34 मिनट ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

2 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

2 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

2 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

13 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

14 घंटे ago