Samastipur

समस्तीपुर के CRPF जवान की असम में ड्यूटी के दौरान मौत, राजकीय सम्मान के साथ चैता गांव में हुई अंतिम विदाई

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत चैता उत्तरी पंचायत के रहने वाले एक सीआरपीएफ जवान की मौत ड्यूटी पर तैनात होने के दौरान असम के गुवाहाटी में तबीयत बिगड़ने बाद में हो गई। जवान की पहचान गांव के नागेश्वर महतो के पुत्र व सीआरपीएफ गुवाहाटी में हेड कांस्टेबल बैंड के पद पर तैनात प्रमोद कुमार (50) के रूप में हुई।‌

शनिवार की देर शाम जवान का शव गांव पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से गांव में मातम पसर गया। जवान का शव गुवाहाटी से हवाई जहाज के सहारे पटना लाया गया। इसके बाद में सीआरपीएफ मुजफ्फरपुर की टीम शव को लेकर गांव पहुंची।

जवान के अंतिम दर्शन को लेकर उनके पैतृक आवास पर लोगों की भारी भीड़ उमर पड़ी। इसके बाद में उनके शव को अंतिम संस्कार को लेकर गांव के श्मशान घाट ले जाया गया। जहां अंतिम राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। राष्ट्रीय झंडा में लिपटे उनके शव को फूलमालाओं व मातमी धुन के बीच शस्त्र उल्टा कर जवानों ने दी जाने वाली अंतिम विदाई को देख, पूरे गांव के लोगो की आंखें नम हो गई‌।

Avinash Roy

Recent Posts

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

3 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

13 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

19 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

19 घंटे ago