समस्तीपुर :- उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत चैता उत्तरी पंचायत के रहने वाले एक सीआरपीएफ जवान की मौत ड्यूटी पर तैनात होने के दौरान असम के गुवाहाटी में तबीयत बिगड़ने बाद में हो गई। जवान की पहचान गांव के नागेश्वर महतो के पुत्र व सीआरपीएफ गुवाहाटी में हेड कांस्टेबल बैंड के पद पर तैनात प्रमोद कुमार (50) के रूप में हुई।
शनिवार की देर शाम जवान का शव गांव पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से गांव में मातम पसर गया। जवान का शव गुवाहाटी से हवाई जहाज के सहारे पटना लाया गया। इसके बाद में सीआरपीएफ मुजफ्फरपुर की टीम शव को लेकर गांव पहुंची।
जवान के अंतिम दर्शन को लेकर उनके पैतृक आवास पर लोगों की भारी भीड़ उमर पड़ी। इसके बाद में उनके शव को अंतिम संस्कार को लेकर गांव के श्मशान घाट ले जाया गया। जहां अंतिम राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। राष्ट्रीय झंडा में लिपटे उनके शव को फूलमालाओं व मातमी धुन के बीच शस्त्र उल्टा कर जवानों ने दी जाने वाली अंतिम विदाई को देख, पूरे गांव के लोगो की आंखें नम हो गई।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…
समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…
समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…
बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…
समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…
समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…